26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
कांग्रेस भवन में विधानसभा उपाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ किया हंगामा
Play video

कांग्रेस भवन में विधानसभा उपाध्यक्ष ने समर्थकों के साथ किया हंगामा

चुनाव में कांग्रेस के खिलाफ प्रचार करने का आरोप
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Santram Sahu

•

Updated: 18 Nov 2023, 10:04 PM IST

रायपर.
विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के दूसरे दिन शनिवार को कांग्रेस भवन में समीक्षा बैठक चल रही थी। इसी दौरान विधानसभा उपाध्यक्ष एवं केशकाल प्रत्याशी संतराम नेताम और उनके समर्थकों ने शनिवार को राजीव भवन में कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष अमीन मेमन को कांग्रेस से हटाने लेकर नारेबाजी करते हुए जमकर हंगामा किया। नारेबाजी कर रहे लोगों को समझाने आए प्रभारी महामंत्री संगठन मलकीत सिंह गैंदू के साथ संतराम नेताम की तीखी बहस भी हुई। इसके बाद संतराम नेताम को सैलजा से मिलवाने राजीव भवन के अंदर ले गए। जहां सैलजा ने संतराम नेताम को अमीन मेमन को हटाने आश्वासन दिए। तब जाकर सभी शांत हुए। संतराम नेताम ने कहा, अमीन मेनन के कारण बीस पच्चीस हजार की उनकी लीड कम हो गई है। कई बार अमीन मेमन के खिलाफ शिकायत की गई है, लेकिन उसके बाद भी उन पर कार्रवाई नहीं हुई है। इस बार अगर कार्यवाही नहीं होती है तो वे खुद जिला ब्लाक अध्यक्षों समेत अन्य पदाधिकारियों के साथ के कांग्रेस से इस्तीफा देंगे।