8 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Raipur: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने सनातन का अपमान करने का प्रयास किया

भारतीय जनता पार्टी के छत्तीसगढ़ प्रदेश महामंत्री संजय श्रीवास्तव ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे पर लगाया आरोप....

Google source verification

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे(Congress President Mallikarjun Kharge) पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री और छत्तीसगढ़ राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष संजय श्रीवास्तव ने पलटवार किया है। बीजेपी नेता श्रीवास्तव ने मंगलवार को रायपुर (Raipur) में कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे का एक विवादित बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने सनातन (Sanatan) का अपमान करने का जो प्रयास किया है और एक मर्यादा विपरीत बयान जो दिया है। भाजपा नेता (BJP Leader) ने सवाल किया कि क्या यही राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की मोहब्बत की दुकान में जहरीला सामान बेचने का काम है। बता दें कि असम विधानसभा चुनाव (Assam Assembly Election) में रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना सांप से करते हुए मुसलमानों से आह्वान किया था कि वे इन्हें कुचल दें।

यह भी पढ़ें : भगवान महावीर जन्मकल्याणक महोत्सव 2026 में शामिल हुए सीएम साय