25 जून 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Cabinet Decision: कैबिनेट ने दी वीबी-जी राम जी छत्तीसगढ़ को मंजूरी
Play video

Cabinet Decision: कैबिनेट ने दी वीबी-जी राम जी छत्तीसगढ़ को मंजूरी

Raipur: सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कैबिनेट के निर्णयों की जानकारी दी...
Google source verification

Cabinet Decision: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में नवा रायपुर स्थित मंत्रालय में कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कि मंत्रिपरिषद ने ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार, सशक्तीकरण, विभागीय योजनाओं के अभिसरण और डिजिटल सुशासन को बढ़ावा देने के लिए विकसित भारत – रोजगार और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण) : वीबी-जी राम जी योजना छत्तीसगढ़ (VB-G RAM G Chhattisgarh) के प्रारूप का अनुमोदन किया है। इस योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों के वयस्क सदस्यों को प्रत्येक वित्तीय वर्ष में 125 दिवस अकुशल श्रम आधारित रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान की जाएगी। इस योजना के तहत जल संरक्षण (Water Conservation), प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन, ग्रामीण आधारभूत संरचना निर्माण, आजीविकामूलक परिसंपत्तियों के विकास तथा ग्रामीण क्षेत्रों में टिकाऊ रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। इस योजना के क्रियान्वयन में केंद्र एवं राज्य के व्यय का अनुपात 60:40 रहेगा तथा वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए राज्य बजट में 4000 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: बिजली तेरी यही कहानी, जब मन करे गुल-गुल रानी…