
Cabinet Decision: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में 22 जुलाई को हुई छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। डिप्टी सीएम अरुण साव ने नवा रायपुर (Nava Raipur) में बताया कि मंत्रिपरिषद की बैठक में प्रदेश के किसानों को खरीफ एवं रबी मौसम (Kharif and Rabi Seasons) में खाद (उर्वरकों) की समयबद्ध एवं सुचारू उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा उर्वरक (Fertilizer) आपूर्ति, वितरण एवं प्रबंधन से संबंधित विषयों पर सुझाव, अनुशंसा एवं मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु मंत्रिमंडलीय उपसमिति (Cabinet Sub-Committee) बनाई गई है। इस उपसमिति में डिप्टी सीएम अरुण साव को अध्यक्ष तथा कृषि मंत्री रामविचार नेताम, सहकारिता मंत्री (Cooperation Minister) केदार कश्यप व वित्त मंत्री ओपी चौधरी को सदस्य नामित किया गया है। वहीं, कृषि उत्पादन आयुक्त को संयोजक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें : अग्निवीर सैनिकों को तृतीय श्रेणी के पदों पर 10 प्रतिशत आरक्षण