Political News: छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णुदेव साय दो दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। सोमवार को दोपहर 12 बजे उन्होंने कृषि भवन में केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की और बैठक में छत्तीसगढ़ में कृषि क्षेत्र से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की है। बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पीएम आवास को लेकर पूर्ववर्ती कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
बैठक के बाद केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, मुझे आश्चर्य है कि छत्तीसगढ़ में भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली पिछली कांग्रेस सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक भी घर नहीं बनने दिया, जो गरीबों के लिए बनाया जाना था। केंद्र ने पैसा भेजा लेकिन उन्होंने प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के लिए राज्य का हिस्सा जारी नहीं किया। इसलिए उस पैसे का उपयोग नहीं हुआ और इसे वापस भेज (CG Politics) दिया गया। उन्होंने हजारों गरीबों को घर से वंचित रखने का पाप किया है। आज हमने साथ बैठकर चर्चा की। सीएम और डिप्टी सीएम ने इस मुद्दे को आगे बढ़ाया है। मोदी सरकार का उद्देश्य घर उपलब्ध कराना है। केंद्र उनका पूरा समर्थन करेगा।