CG Video Viral: राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। भाटागांव बस स्टैंड में पुलिस ने करीब 10 करोड़ रुपये का सोना बरामद किया है। इसके साथ ही सोने की तस्करी कर रहे 3 लोगों को भी गिरफ्तार किया है। यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि आरोपी जगदलपुर से सोने लेकर रायपुर पहुंचे थे। निगरानी समिति ने ये कार्रवाई की है।