रायपुर. महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेट्टा डिसूजा ने शनिवार को रायपुर में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक ली। बैठक को संबोधित करते हुए नेट्टा डिसूजा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिलाओं के राजनीतिक सशक्तीकरण का मोर्चा संभाला है। बैठक में महिला कांग्रेस की छत्तीसगढ़ प्रभारी सुनीता सेहरावत और प्रदेश अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम सहित प्रदेश पदाधिकारी मौजूद थीं।