10 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Chhattisgarh news : छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, मिला प्रमाण पत्र

छात्राओं ने सीखे आत्मरक्षा के गुर, मिला प्रमाण पत्र

Google source verification

पत्रिका@रायपुर। डॉ.राधाबाई शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय में स्टेप सेल एवं वैल्यू एडेड के संयुक्त तत्वाधान में 15 दिवसीय कराते प्रशिक्षण का आयोजन किया गया था । सोमवार को प्र​​शिक्षण ​शिविर के समापन पर प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ प्रीति मिश्रा, स्टेप सेल के प्रभारी डॉ रूपा सलहोत्रा व आयोजक क्रीड़ा विभाग रेबेका बेन के द्वारा मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

कराते प्रशिक्षक रेंशी तुलसीराम सपहा ने बताया इस 15 दिवसीय प्रशिक्षण में छात्राओं को कराते के विभिन्न तकनीकी पहलुओं से अवगत कराया जैसे पंच, ब्लॉक, किक, काता फाईट एवं मार्शल आर्ट के विभिन्न हथियारो की जानकारी दी गई। जिससे की छात्राएं आत्मनिर्भर बन सके ।

छात्राओं ने 15 दिनों में प्राप्त ​प्र​शिक्षण को महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षक, छात्राएं एवं नागरिकों के सामने प्रदर्शन किया ।

रेशम जैन, चंद्रकला साहू, डाली सेन , तनु देवांगन , दिव्या गिरी , पोरानिका, ऐश्वर्या, खुशबू मालवी, हिना ध्रुव, जालेंद्री, भुनेश्वरी , बबली सोनकर, श्वेता कंवर, रितू पात्रा, दीप्ती, जागृती शोरी, कंचन सोनकर, नमिता फरिकार आदि ने इस प्र​शिक्षण​शिविर में शामिल हुई थी।