
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 26 जून को नवा रायपुर (Nava Raipur) स्थित सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल के नवीन लोगो (New Logo) का विमोचन किया। सीएम साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल (Chhattisgarh Housing Board) अब छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल कहलाएगा। पहले केवल गृह निर्माण (Build House) तक सीमित रहा मंडल अब अधोसंरचना विकास (Infrastructure Development) के क्षेत्र में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा, जिससे प्रदेश के विकास को नई गति मिलेगी।
यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: परचम फहराती बेटियों का नामांकन में पिछड़ना