21 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर
Raipur: रायपुर एयरपोर्ट में फॉल्स सीलिंग से गिरने से इलेक्ट्रीशियन की मौत
Play video

Raipur: रायपुर एयरपोर्ट में फॉल्स सीलिंग से गिरने से इलेक्ट्रीशियन की मौत

स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर के सिक्योरिटी होल्ड एरिया में हादसा। एयरपोर्ट के डायरेक्टर योगेश नगाईच ने मृतक के परिजनों से की मुलाकात...

Google source verification

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट (Swami Vivekanand Airport) पर 21 मई की सुबह एक हादसे में इलेक्ट्रीशियन कुबेर चंद्र साहू की मौत हो गई। रायपुर (Raipur) एयरपोर्ट अथॉरिटी के डायरेक्टर योगेश नगाईच ने कहा कि सुबह मुझे एक कॉल आया, जिसमें बताया गया कि फॉल्स सीलिंग (False Ceiling) पर काम कर रहा एक व्यक्ति नीचे गिर गया है। उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। माना पुलिस सीएसपी (CSP,) लंबोदर पटेल के मुताबिक फॉल्स सीलिंग से गिरने से इलेक्ट्रीशियन (Electrician) के सिर में चोट आई। अस्पताल में डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें : प्रसंगवश: ईंधन बचाने के साथ ऊर्जा संरक्षण के भी ठोस प्रयास किए जाएं