29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वीडियो देखें….बृजमोहन बोले- विक्टिम कार्ड खेलने से चुनाव में भूपेश खुद को हार से बचा नहीं पाएंगे
Play video

वीडियो देखें….बृजमोहन बोले- विक्टिम कार्ड खेलने से चुनाव में भूपेश खुद को हार से बचा नहीं पाएंगे

महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। एक दिन पहले पूर्व सीएम ने इसे राजनीतिक साजिश बताया था। उनके इस बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पलटवार किया है। सोमवार को एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में बृजमोहन ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलकर खुद को हार से बचा नहीं पाएंगे।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 19 Mar 2024, 1:47 AM IST

महादेव ऐप मामले में छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एफआईआर दर्ज होने के बाद प्रदेश में सियासी पारा चढ़ गया है। एक दिन पहले पूर्व सीएम ने इसे राजनीतिक साजिश बताया था। उनके इस बयान पर उच्च शिक्षा मंत्री एवं रायपुर लोकसभा प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल पलटवार किया है। सोमवार को एकात्म परिसर में प्रेस कांफ्रेंस में बृजमोहन ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोकसभा चुनाव में विक्टिम कार्ड खेलकर खुद को हार से बचा नहीं पाएंगे। अपनी भयंकर हार के डर से वह विक्टिम कार्ड खेलने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे उन्हें कोई लाभ नहीं होगा। उन्होंने कहा, जहां तक महादेव ऐप का विषय है, तो कांग्रेस के समय से ही इसकी जांच प्रक्रिया प्रारंभ हुई थी, ऐसा तब की कांग्रेस सरकार का भी दावा था। आंध्र और तेलंगाना ने इस केस को ईडी को सौंप दिया, तब इसके बाद ईडी इसमें हाथ न डालें इसलिए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ में केस दर्ज किया। अब अपने ही बुने हुए जाल में खुद फंस गए हैं और बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं। उन्हें बताना चाहिए कि इस मामले में जुड़े जितने गिरफ्तार हुए हैं और जितने अधिकारियों का नाम उसमें शामिल हैं उनसे उनके का क्या संबंध है?