26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
किसानों काे विश्वास भाजपा की सरकार आएगी :  बृजमोहन
Play video

किसानों काे विश्वास भाजपा की सरकार आएगी : बृजमोहन

पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Santram Sahu

•

Updated: 27 Nov 2023, 9:40 PM IST

रायपुर.
छत्तीसगढ़ में धान खरीदी धीमी गति को लेकर बीजेपी के दिग्गज नेता और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला है। बृजमोहन ने कहा, धान बेचने के लिए कम किसान नहीं पहुंच रहे, बल्कि किसानों को ये विश्वास है कि राज्य में भाजपा की सरकार आएगी। लोगों को पीएम मोदी की 3100 रुपए की दर से 21 क्विंटल धान खरीदने की गारंटी है पर विश्वास है।
कांग्रेस के 3200 रुपए क्विंटल देने वाले सवाल पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, 3200 रुपए की दर से 20 क्विंटल धान की कीमत 64 हजार रुपए होती है। जबकि 3100 रुपए क्विंटल की दर से 21 क्विंटल का दाम 65 हजार रुपए होता है। किसानों को ज्यादा कोई दे रहा है तो भाजपा दे रही है। भाजपा किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी देगी। यह कर्ज माफी से कहीं ज्यादा है। 70 प्रतिशत छोटे किसान हैं, छोटे किसानों को जब चार किस्तों में अतिरिक्त पैसा मिलता है तो उसकी कोई उपयोगी नहीं रह जाती है। हम किसानों को एक साथ पैसे देंगे तो वो उनके बच्चों के लिए परिवार के लिए कुछ काम आएगा।
उन्होंने कहा, कांग्रेस का काम धर्मांतरण कराना है। उन्होंने यह बात अपने निवास स्थान पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कही। उन्होंने कहा, कांग्रेस का जो काम है लोगों को धर्मांतरित करना, अपने पक्ष में वोट डलवाने के लिए बहु संख्यक समाज है। उसका अपमान करना। यह तो कांग्रेस की नीति रही है और उसका सबक चुनाव में जनता सिखाएगी। प्रदेश में भाजपा की सरकार बन रही है।
मतगणना में गड़बड़ी का शक
बृजमोहन ने कहा, हमने अपने कार्यकर्ताओं को सतर्कता बरतने का आवाहन किया है। क्योंकि सरकार कांग्रेस की है मतगणना में लगे हुए अधिकारी कर्मचारी जो हैं वह कहीं न कहीं सरकार के दबाव में हैं। इसमें कैलकुलेशन मिस्टेक के माध्यम से गड़बड़ी करने की संभावना होती है। तो इसके लिए हमने कहा है कि सभी प्रत्याशियों को मिलने वाले वोट को वह नोट करें। कहीं ऐसा न हो कि निर्दलियों के वोट कोई अन्य पार्टी के वोट कांग्रेस पार्टी के साथ में ना जोड़ दिए जाएं।