12 अगस्त 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
मुंबई से आया गांजा तस्कर रायपुर में गिरफ्तार
Play video

मुंबई से आया गांजा तस्कर रायपुर में गिरफ्तार

आरोपी के कब्जे से लगभग 07 किलो 155 ग्राम गांजा किया गया है जप्त
Google source verification

गांजा तस्करों के लिए रायपुर एक बड़ा अड्डा बन गया है। ओडिशा से गांजा लेकर जाने वाले रायपुर आते हैं और दूसरी ओर अन्य शहरों से गांजा लेने वाले भी रायपुर आते हैं। रविवार को मुंबई से आया एक गांजा तस्कर पकड़ा गया। उसके पास से पुलिस ने 7 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी सरफुद्दीन शेख मुंबई से गांजा लेने के लिए रायपुर आया था। उसे ओडिशा के गांजा तस्कर ने 7 किलो गांजा दिया था, जिसे लेकर वह वापस मुंबई जा रहा था। इस दौरान उसे डीडी नगर इलाके में पुलिस ने धरदबोचा। उसके ​खिलाफ नारकोटिक एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।