24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वीडियो स्टोरीः रायपुर पहुंचे गिरीराज सिंह, गोठान पर कह दी बड़ी बात
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / वीडियो स्टोरीः रायपुर पहुंचे गिरीराज सिंह, गोठान पर कह दी बड़ी बात

वीडियो स्टोरीः रायपुर पहुंचे गिरीराज सिंह, गोठान पर कह दी बड़ी बात

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह पहुंचे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा कि मैं जिस विभाग का मंत्री हूं उसका नाम है, पंचायती राज ग्रामीण विकास। और ग्रामीण विकास को और पंचायती राज को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा। मैं गोठान को ठीक करने आया हूं।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mayur Malhar Bakshi

•

Updated: 13 Jan 2024, 7:18 PM IST

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शनिवार को केंद्रीय पंचायती राज मंत्री गिरीराज सिंह पहुंचे। उन्होंने स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से कहा कि मैं जिस विभाग का मंत्री हूं उसका नाम है, पंचायती राज ग्रामीण विकास। और ग्रामीण विकास को और पंचायती राज को पुरानी सरकार ने जिस ढंग से लूटा। मैं गोठान को ठीक करने आया हूं। छत्तीसगढ़ सरकार कैसे बेहतरी से काम करे, हमारे विभाग से या अन्य विभागों को समन्यवय से इसके लिए योजना बनाई जाएगी। केन्द्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा है कि गांवों में बनाए गए गौठानों को आर्थिक समृद्धि केन्द्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने आज नवा रायपुर अटल नगर के सर्किट हाउस में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की महिलाओं की आर्थिक समृद्धि के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत दीदियों को लखपति बनाने के लिए कार्ययोजना तैयार किए जाएंगे। उन्होंने अमृत सरोवरों के व्यवस्थित विकास पर भी जोर दिया। बैठक में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक ईश्वर साहू और सुशांत शुक्ला विशेष रूप से उपस्थित थे।