29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
छत्तीसगढ़ में पीएम के बटन दबाते ही 70 लाख महतारियों तक पहुंची खुशी
Play video

छत्तीसगढ़ में पीएम के बटन दबाते ही 70 लाख महतारियों तक पहुंची खुशी

छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के मन की मुराद रविवार को उस समय पूरी हुई जब प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल जुड़कर एक बटन दबाया और महिलाओं खाते में 1 हजार रुपए पहुंच गए। पीएम के बटन दबाते ही महिलाओं के मोबाइल में 1 हजार रुपए जमा होने का मैसेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मैसेज देखकर महिलाओं की खुशी भी दोगुनी हो गई। इस दौरान पीएम ने इस बात का भी वादा किया है कि अब हर महीने उनके खाते में बिना परेशानी के पैसा आएगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 11 Mar 2024, 2:13 AM IST

छत्तीसगढ़ की 70 लाख महिलाओं के मन की मुराद रविवार को उस समय पूरी हुई जब प्रधानमंत्री ने नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वर्चुअल जुड़कर एक बटन दबाया और महिलाओं खाते में 1 हजार रुपए पहुंच गए। पीएम के बटन दबाते ही महिलाओं के मोबाइल में 1 हजार रुपए जमा होने का मैसेज पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। मैसेज देखकर महिलाओं की खुशी भी दोगुनी हो गई। इस दौरान पीएम ने इस बात का भी वादा किया है कि अब हर महीने उनके खाते में बिना परेशानी के पैसा आएगा।
बता दें कि महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख 12 हजार 800 पात्र आवेदकों को 655 करोड़ 57 लाख रुपए की राशि डीबीटी के माध्यम से बटन दबाकर ट्रांसफर की गई। प्रधानमंत्री ने जय जोहार के साथ उद्बोधन की शुरुआत की। मां दंतेश्वरी, मां बम्लेश्वरी और मां महामाया को आदरपूर्वक प्रणाम करने के साथ ही उन्होंने छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों को भी प्रणाम किया। उन्होंने कहा, जब माताएं-बहनें सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार सशक्त होता है। डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता हमारी माताओं बहनों का कल्याण है।

भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंचा
पीएम ने कहा, आज मुझे आपके बीच पहुंचना चाहिए था, लेकिन अलग-अलग कार्यक्रमों की वजह से आज काशी से बोल रहा हूं। बाबा विश्वनाथ की धरती से आपसे बात करने का अवसर मिला। 8 मार्च को शिवरात्रि की वजह से यह कार्यक्रम करना संभव नहीं था। आज बाबा भोले की नगरी से एक हजार रुपए पहुंच रहा है। साथ ही भोले बाबा का आशीर्वाद भी पहुंच रहा है।

हमारी सरकार पूरा करेगी खुशहाली की गारंटी
पीएम ने महतारी वंदन योजना के लिए साय सरकार की तारीफ भी की। उन्होंने कहा, मोदी की गारंटी का मतलब होता है, गारंटी पूरी होने की गारंटी। हमने छत्तीसगढ़ की खुशहाली की जो गारंटी दी थी उसे पूरा करने के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले पांच सालों में विकास कार्यों को बढ़ाया जाएगा। इसमें आपकी बड़ी भागीदारी होगी। छत्तीसगढ़ की डबल इंजन सरकार इसी तरह से आपकी हर गारंटी पूरी करेगी।

सीएम बोले- छोटा सा अर्पण है महतारी वंदन योजना
मुख्यमंत्री ने कहा, हमारी सनातन परंपरा कहती है यत्र नार्यस्तु पूज्यंते रमन्ते तत्र देवता अर्थात जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता वास करते हैं। महतारी वंदन योजना के माध्यम से इस ध्येय वाक्य को धरातल पर मूर्त रूप दिया गया है। महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाया गया यह मजबूत कदम छत्तीसगढ़ की आधी आबादी के सपनों को पूरा करने की दिशा में बड़ी छलांग है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आप शक्ति-स्वरूपा हैं। आप राष्ट्र की निर्माता हैं। आपका योगदान अनमोल है, यह महतारी वंदन योजना आप लोगों को छोटा सा अर्पण है।

सीएम ने बाल विवाह रोकने महिलाओं को दिलाई शपथ
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान का शुभारंभ भी किया। सीएम ने स्वयं बाल विवाह रोकथाम संकल्प पत्र पर हस्ताक्षर किया और कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं को बाल विवाह रोकने की शपथ भी दिलाई। साथ ही बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ के ब्रोशर का अनावरण किया। बता दें कि राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण-5 की रिपोर्ट के अनुसार छत्तीसगढ़ में 12.1 प्रतिशत बालिकाओं का विवाह 18 वर्ष से कम आयु में हो जाता है।