3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Mallikarjun Kharge Raipur Visit: रायपुर पहुंचे मल्लिकार्जुन खड़गे, एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ किया गया स्वागत, देखें Video

Mallikarjun Kharge Raipur Visit: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया।

Google source verification

Mallikarjun Kharge Raipur Visit: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे छत्तीसगढ़ दौरे पर रायपुर पहुंच चुके हैं। रायपुर एयरपोर्ट पर कांग्रेस नेताओं ने उनका गाजे-बाजे के साथ जोरदार स्वागत किया। रायपुर एयरपोर्ट पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य के साथ कांग्रेस अध्यक्ष का स्वागत हुआ। इस दौरान प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व सीएम भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज समेत अनेक नेताओं ने स्वागत किया।

बता दें कि खड़गे के साथ राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी रापयुर पहुंचे। यहां के साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित सभा में खाद, शराब, संविधान, अपराध आदि मुद्दों पर जनता को संबोधित करेंगे। इस सभा का लक्ष्य छत्तीसगढ़ सहित देशभर में किसानों और जवानों की आवाज उठाना है। इस सभा में 25 हजार से अधिक लोगों की भीड़ जुटाने का टारगेट रखा गया है।