30 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

Naxal Free: बस्तर नक्सल मुक्त होकर शांति और विकास के नए युग में कर रहा प्रवेश

Chhattisgarh: विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के सशक्त मार्गदर्शन में देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका...

Google source verification

छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम और विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के दूरदर्शी नेतृत्व एवं गृहमंत्री अमित शाह (Home Minister Amit Shah) के सशक्त मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ सहित पूरा देश नक्सलवाद के अभिशाप से मुक्त हो चुका है। उन्होंने कहा कि बस्तर, जो वर्षों तक भय और हिंसा के साए में रहा, आज नक्सल मुक्त (Naxal Free) होकर शांति, विकास और विश्वास के नए युग में प्रवेश कर रहा है। अब बस्तर (Bastar) की धरती पर फिर से खुशियों की बहार लौटेगी, विकास के नए आयाम स्थापित होंगे और जनजीवन समृद्धि की ओर अग्रसर होगा। रमन सिंह (Dr Raman Singh) ने कहा कि अब बस्तर में फिर से ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई देगी, लोक संस्कृति की मधुर ध्वनि हर गांव-गांव में फैलेगी, और यह पावन भूमि उत्सव, विश्वास और प्रगति का केंद्र (Center of Progress) बनेगी। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सभी सुरक्षा बलों (Security Forces) के वीर जवानों को नमन एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई।

यह भी पढ़ें : भूपेश बघेल बोले- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिम्मेदार हैं