25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Watch video : 63 लाख की नई इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क में धू-धू कर जली, बाल-बाल बचे चार युवक
Play video

Watch video : 63 लाख की नई इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क में धू-धू कर जली, बाल-बाल बचे चार युवक

- एक माह पहले ली थी कार, आग से कार खाक
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Shiv Kumar Sharma

•

Updated: 30 Jan 2024, 9:22 AM IST

रायपुर@ राजधानी निवासी एक युवक की नई इलेक्ट्रिक कार बीच सड़क पर धू-धू कर जलकर खाक हो गई। इस दौरान कार में सवार चार लोग बाल-बाल बच गए। घटना महासमुंद के बसना इलाके में 26 जनवरी को हुई।

 

जानकारी के अनुसार राजधानी निवासी सौरभ राठौर शुक्रवार को अपनी इलेक्ट्रिक कार वोल्वो सी-40 रिचार्ज एसयूवी सीजी-04-पीएम-9910 से सरायपाली के पास सरसींवा जा रहे थे। उनके साथ तीन अन्य लोग भी कार में सवार थे। सौरभ ने बताया कि उन्होंने ये कार एक माह पहले ही 63 लाख में ली है। वे महासमुंद के बसना थाना क्षेत्र के जगदीशपुर के पास पहुंचे ही थे कि उनकी कार अचानक बंद हो गई। कंपनी स्टाफ ने फिर से स्टार्ट करने की दी थी सलाह सौरभ राठौर ने बताया कि, उन्होंने कार कंपनी के डीलर को फोन कर इसकी जानकारी दी। जिस पर कार कंपनी के स्टाफ द्वारा कुछ देर बाद रुक कर स्टार्ट करने की सलाह दी गई।

 

इसके बाद सौरभ राठौर ने करीब आधे घंटे बाद कार को फिर से स्टार्ट किया तो बाएं टायर के निचले हिस्से में अचानक आग लग गई। धुआं और आग देखकर सौरभ सहित कार में सवार चारों लोग आनन-फानन में वाहन से उतरे और लोगों को मदद के लिए पुकारा। देखते ही देखते कार से आग की ऊंची लपटे उठने लगी। आग ने पूरी कार को चपेट में ले लिया था। इस बीच बसना पुलिस और आम लोगों ने रेत से आग बुझाने की कोशिश की मगर तब तक कार खाक हो चुकी थी। कार में आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं लग पाया है । गौरतलब है कि वोल्वो सी-40 रिचार्ज एसयूवी को दुनिया की सबसे सुरक्षित इलेक्ट्रिक कारों में गिना जाता है।