1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

नए साल में पुरखौती मुक्तांगन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे

नए साल में पुरखौती मुक्तांगन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे

Google source verification

रायपुर@नए साल में पुरखौती मुक्तांगन में हजारों की संख्या में लोग पहुंचे थे। रविवार होने के वजह से लोगों में ज्यादा उत्साह दिखाई दिया। सहपरिवार लोग पिकनिक मनाने यहां पर पहुंचे थे। टिकट काऊंटर में भारी भीड़ लगी हुई थी। महिलाओं के लाइन में भी लम्बी कतार दिखाई दे रही थी। परिसर के अंदर छग के कई पंरम्पराओं की झलकियां देख रहे थे। कई लोग अपने इस यादगार पल को कैमरे में कैद करते दिखाई दिए। कुछ लोग मूर्तियों के साथ सेल्फी ले रहे थे। सेल्फी के लिए बनी मूर्ति के पास भी लोगों का मजामा लगा हुआ था। बारी-बारी से लोग अपनी तस्वीर यहां पर लेते दिखाई दे रहे थे। कई लोग परिसर पर अपने परिवार के साथ घुम रहे थे। उद्यान में बैठकर भोजन करते लोगों का समुह बैठे दिखाई दे रहा था।