1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

कांग्रेस ने भाजपा शासनकाल में हुए कथित 34 घोटालों की सूची जारी की , पीएम से पूछा कब कराएंगे इसकी जांच?

कांग्रेस ने भाजपा शासनकाल में हुए कथित 34 घोटालों की सूची जारी की , पीएम से पूछा कब कराएंगे इसकी जांच?

Google source verification

रायपुर। मंगलवार को रायपुर मुख्यालय राजीव भवन में कांग्रेस ने प्रेसवार्ता कर केंद्र सरकार व भाजपा को जमकर कोसा। कांग्रेस पदाधिकारियों ने पूर्ववर्ती रमन सरकार में हुए कथित 34 घोटालों की लिस्ट जारी कर एक लाख करोड़ रुपए की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 7 जुलाई को रायपुर आएंगे। इससे पहले भाजपा और कांग्रेस के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार को घोटालों व भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। इसके जवाब में अब कांग्रेस भी भाजपा पर पलटवार कर रही है।
प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुनील आनंद शुक्ला ने प्रेसवार्ता में कहा कि प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार रोकने की बातें करते हैं, लेकिन जब भाजपा से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार के मामले आते हैं तो चुप्पी साध लेते हैं। प्रदेश में भाजपा शासनकाल में हुए घोटालों की जांच प्रधानमंत्री केंद्रीय एजेंसियों से क्यों नहीं कराते?