26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रायपुर

महंगाई के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, रमन सिंह को चश्मा और श्रवण यंत्र भेंट करने निकले

राजधानी में कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर एक बड़े चश्मा और श्रवण यंत्र के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले थे।

Google source verification

रायपुर. राजधानी में मंगलवार को कांग्रेस ने अनोखे तरीके से विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस ने बढ़ती महंगाई को लेकर एक बड़े चश्मा और श्रवण यंत्र के साथ पूर्व मुख्यमंत्री का घेराव करने निकले थे। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं तेलीबांधा से विशालकाय चश्मा और श्रवण यंत्र को ठेले में लाद कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को भेंट करने निकले थे। हालांकि पुलिस ने उन्हें राम मंदिर के पास ही रोक लिया।

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा, पूरा देश आज पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर महंगाई के चरम पर है, रसोई गैस की वृद्धि ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ कर रख दिया है और ये भाजपा के नेता मुक्दर्शक बनकर अंधे और बहरे हो गए हैं। केंद्र के कारण बढ़ती महंगाई भी नहीं देख पा रहे हैं।

प्रदर्शन में शहर कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश दुबे, एजाज ढेबर, पंकज शर्मा, प्रमोद दुबे, कन्हैया अग्रवाल, कुमार मेनन, गुरजीत सिंह संधू, आशा चौहान, सूर्यमणि मिश्रा, संजय पाठक, बबलू गुप्ता, सुरेश ठाकुर, सलाम रिजवी, सुयश मिश्रा, बबिता नत्थानी, महेश शर्मा, दाऊलाल साहू, देवकुमार साहू, अशोक ठाकुर, नवीन चंद्राकर, प्रशांत ठेंगड़ी, दीपा बग्गा, सचिन शर्मा आदि मौजूद थे।