25 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
Award: कैसी भी परिस्थिति हो, इनकी सेवा भावना कम नहीं होती: उपमुख्यमंत्री
Play video

Award: कैसी भी परिस्थिति हो, इनकी सेवा भावना कम नहीं होती: उपमुख्यमंत्री

मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद डॉक्टरों के सम्मान में उन्होंने कहा कि कोई यूं ही धरती का भगवान नहीं बन जाता। लोगों का भरोसा डॉक्टर हैं।
Google source verification

चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा के माध्यम से मिसाल बने राजधानी के 34 डॉक्टरों को प्रदेश के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने सम्मानित किया। पत्रिका के मेडेक्स 2025 कार्यक्रम में दिग्गज डॉक्टरों को सम्मान प्रदान किया गया। वीआईपी चौक स्थित एक होटल में इसका भव्य आयोजन हुआ। मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। इसके बाद डॉक्टरों के सम्मान में उन्होंने कहा कि कोई यूं ही धरती का भगवान नहीं बन जाता। लोगों का भरोसा डॉक्टर हैं। डॉक्टर की एक मुस्कान और आश्वासन पर आधी बीमारी दूर हो जाती है। कैसी भी परिस्थिति हो, डॉक्टरों की सेवा भावना कम नहीं होती। इसका बेहतरीन उदाहरण कोरोना काल रहा। अपनी परवाह किए बिना उन्होंने लोगों की जान बचाने के लिए अपनी जिंदगी झोंक दी। साथ ही पत्रिका के इस आयोजन की तारीफ करते हुए कहा कि सामाजिक सरोकार का इससे बेहतर उदाहरण नहीं हो सकता। उपमुख्यमंत्री ने अवाॅर्ड देकर डॉक्टरों का सम्मान किया।