24 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वीडियो स्टोरीः Operation Lotus पर क्या कहा कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने सुनिए
Play video
Hindi News / Chhattisgarh / Raipur / Videos / वीडियो स्टोरीः Operation Lotus पर क्या कहा कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने सुनिए

वीडियो स्टोरीः Operation Lotus पर क्या कहा कांग्रेस प्रभारी सैलजा ने सुनिए

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने शनिवार को रायपुर में कहा, कि एग्जिट पोल (Exit Poll) तो आते हैं, जाते हैं लेकिन मैं कह सकती हूं कि बहुत बढ़िया बहुमत से हमारी सरकार बन रही है। मतगणना से पहले एक दिन पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल हमने जो काम किया है उस आधार पर उन्हें यकीन है कि उन्हें जनता दोबारा काम करने के मौका देगी।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Mayur Malhar Bakshi

•

Updated: 2 Dec 2023, 7:03 PM IST

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा (Kumari Selja) ने शनिवार को रायपुर में कहा, कि एग्जिट पोल (Exit Poll) तो आते हैं, जाते हैं लेकिन मैं कह सकती हूं कि बहुत बढ़िया बहुमत से हमारी सरकार बन रही है। मतगणना से पहले एक दिन पहले पत्रकारों के सवालों के जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि पांच साल हमने जो काम किया है उस आधार पर उन्हें यकीन है कि उन्हें जनता दोबारा काम करने के मौका देगी। उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने मजदूर, किसान, महिला हर वर्ग की हमने जरूरते समझीं और उस तबके के लिए हमने ये किया। सबसे बड़ी बात है कि विकास में हर वर्ग को हिस्सा मिलना चाहिए। उसे महसूस होना चाहिए कि ये उनकी सरकार है। आॊपरेशन लोटस (Operation Lotus) सैलजा ने कहा कि ये तो वो करते ही हैं। इसके अलावा वो केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल भी करते हैं और छत्तीसगढ़ पर तो इनकी सेंट्रल एजेंसी की खास मेहरबानी रही है। हालांकि उन्होंने रिजॉर्ट पॉलिटिक्स (Resort Politics) की खबरों पर इनकार किया और कहा कि हमारी सरकार बहुत बड़े अंतर से बन रही है और इसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।