30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रायपुर
वीडियो देखें…पीएम ने दिल्ली से दी 34 हजार करोड़ के कार्यों की सौगात,  जयश्रीराम से गूंजा रायपुर का स्टेडियम
Play video

वीडियो देखें…पीएम ने दिल्ली से दी 34 हजार करोड़ के कार्यों की सौगात, जयश्रीराम से गूंजा रायपुर का स्टेडियम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। पीएम मोदी ने कहा, देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा।
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रायपुर

•

image

Dhal Singh

•

Updated: 25 Feb 2024, 2:17 AM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को रायपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प यात्रा के कार्यक्रम में प्रदेश में 34 हजार 427 करोड़ रुपए के विकास कार्यों का दिल्ली से वर्चुअल लोकार्पण-शिलान्यास किया। इसमें 18 हजार 897 करोड़ रुपए की लागत वाली 9 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 15 हजार 530 करोड़ रुपए की एक परियोजना का शिलान्यास शामिल है। पीएम मोदी ने कहा, देश के विकास में छत्तीसगढ़ का विशेष योगदान है। विकसित छत्तीसगढ़ से ही विकसित भारत का सपना पूरा होगा। इस दौरान इन्डोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सहित मंत्रिमंडल और भाजपा के बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। पीएम भाषण के दौरान स्टेडियम जय श्रीराम और मोदी-मोदी से गूंज उठा।
लोगों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, छत्तीसगढ़ के पास परिश्रमी किसान हैं। प्रतिभाशाली नौजवान हैं और प्रकृति का खजाना है। यहां विकसित होने की सारी संभावनाएं मौजूद हैं। आज छत्तीसगढ़ के विकास से जुड़ी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है, इनमें कोयले से जुड़े, सौर ऊर्जा से जुड़े और कनेक्टिविटी से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट हैं। इनसे छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर बनेंगे। प्रधानमंत्री ने इस दौरान प्रदेश के पांच लाख लाभार्थियों से संवाद भी किया।


छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार, हर गांरटी होगी पूरी


प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन सरकार जिस प्रकार अपनी गारंटियों को पूरा कर रही है वो बहुत प्रशंसनीय है। छत्तीसगढ़ के लाखों किसानों को दो साल का बकाया बोनस दिया जा चुका है। तेंदूपत्ता संग्राहकों के पैसे बढ़ाने की गारंटी मैंने दी थी। डबल इंजन सरकार ने यह गारंटी पूरी कर दी है। गरीबों के घर पहले नहीं बन पा रहे थे। अब हमारी सरकार गरीबों के घर बनाने के लिए तेजी से काम कर रही है। हर घर जल की योजना, इसे भी पूरा करने की दिशा में सरकार तेजी से काम कर रही है। पीएससी परीक्षा में हुई गड़बड़ियों की जांच का आदेश दे दिया गया है। हम जो कहते हैं वो कर के दिखाते हैं। मोदी की गारंटी यानी गारंटी पूरा होने की गारंटी।


परिवारवाद और भ्रष्टाचार से आगे सोच नहीं पाती कांग्रेस

अपने भाषण के दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा, कांग्रेस परिवारवाद, भ्रष्टाचार और तृष्टिकरण से आगे सोच नहीं पाती, वो सिर्फ अपने परिवार के किए काम करते हैं। वो आपके परिवार के बारे में कभी नहीं सोच सकते। गरीबों को लुटने वालों को गरीबों का पैसा लौटाना पड़ेगा। गरीबों का पैसा लूटने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। कांग्रेस के पीएम ने अपने सरकार के किए कहा था, दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं जो गांवों तक जाते-जाते 15 पैसा पहुंचता है। 85 पैसा रास्ते में गायब हो जाता है। अगर आज यही स्थिति होती तो कल्पना कीजिए कि क्या स्थिति होती।


मोदी की गारंटी पर हो रहा तेजी से काम : मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कार्यक्रम में बताया कि छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की गारंटी के अनुरूप छत्तीसगढ़ को संवारने का काम तेजी से हो रहा है। प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ के लोगों को गारंटी दी थी कि हमारी सरकार आने पर सुशासन स्थापित करते हुए नागरिकों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाएंगे। इसके परिपालन में सरकार ने पहले ही दिन से ही प्रधानमंत्री की गारंटियों पर अमल शुरू कर दिया गया।