3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

धर्म और अध्यात्म

माता का जगराता LIVE: नवरात्रि जागरण में झूम उठे भक्त

देवी जागरण लाइव: नवरात्रि पर सबसे ज्यादा देखे जा रहे ये देवी गीत, जागरण में झूम उठे भक्त

Google source verification

जबलपुर/ माता की भक्ति में पूरा देश झूम रहा है। हर तरफ माता के जयकारों के बीच माता के विविध रूप भी दिखाई दे रहे हैं। कोई माता रूपी कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज करा रहा है तो किसी ने अनुष्ठान कर माता को प्रसन्न करने का प्रयास किया है। हवन मंत्रों व दुर्गा सप्तसती के पाठ भी देवी दरबारों में सुनाई दे रहे हैं। लेकिन बिना देवी भजनों, पारंपरिक भगतों व जस के देवी पूजा अधूरी मानी जाती हैं। माता के पुराने फिल्मी गीतों के अलावा अन्य भजनों व जस देवी पंडालों में बजाए जा रहे हैं। इन देवी गीतों की धुनों व बोलों पर भक्त झूमने को मजबूर हो जाता है।

वैसे भी कहा जाता है कि बिना देवी गीतों भजनों के माता की भक्ति अधूरी मानी जाती है। देवी गीत माता से भक्तों को करीब से जोडऩे का एक सशक्त माध्यम होता है। जबलपुर में देसी लोकगीतों के अलावा बॉलीवुड के देवी भजन, माता की भेंटें व गीत खूब सुने व सुनाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया में भी इन गीतों को खूब सर्च किया जा रहा है यूट्यूब पर देवी गीतों की भरमार है। लाखों की संख्या में देवी गीत देखे जा रहे हैं। इसी मौके पर पत्रिका जबलपुर भी देवी गीतों का जागरण लाइव लेकर आया है। जिन्हें सुनकर आप भी माता की भक्ति में खो जाएंगे।