16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के बाद हुई सुहागलें, माता को भेंट की श्रृंगार सामग्री
Play video

भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती के विवाह के बाद हुई सुहागलें, माता को भेंट की श्रृंगार सामग्री

सागर. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के शुभ विवाह के बाद मंदिरों में सुहागलों का कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, चमेली चौक स्थित मां महाकाली मंदिर और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर चंपा बाग में सुहागलें हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Mar 05, 2025

भूतेश्वर मंदिर, मां महाकाली मंदिर और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में हुआ कार्यक्रम

सागर. महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ माता पार्वती के शुभ विवाह के बाद मंदिरों में सुहागलों का कार्यक्रम हुआ। मंगलवार को शहर के प्राचीन भूतेश्वर मंदिर, चमेली चौक स्थित मां महाकाली मंदिर और सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर चंपा बाग में सुहागलें हुई। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुई। महिलाओं ने पूजा अर्चना कर अपने दीर्घावधि सौभाग्य की कामना की।महाकाली मंदिर के पुजारी पंडित संजय अवस्थी ने बताया कि सुबह माता का श्रृंगार किया गया। सुबह 8 बजे मंगला आरती के बाद सत्यनारायण की कथा का आयोजन हुआ। कथा के बाद सुहागनों की कथा एवं पूजन हुई। सौभाग्य सामग्री 16 श्रृंगार सहित मां को अर्पण करके मेहंदी एवं महावर लगाकर चूड़ी, बिंदी सहित अनेक प्रकार की सामग्री मां को भेंट की गई। 500 सौभाग्यवती महिलाओं ने पूजन में हिस्सा लिया। बता दें कि हर साल शिवरात्रि के बाद मंदिर में सुहागिनों का आयोजन किया जाता है और अपने सौभाग्य को अटल रखने के लिए महिलाएं यह व्रत करती हैं।

सिद्धेश्वर हनुमान में हुई पूजा

चंपा बाग सिद्धेश्वर हनुमान मंदिर में जय महाकाल हिंदू संगठन के पंडित रघु शास्त्री ने सुबह सत्यनारायण भगवान की कथा सुनाई। दसमानी, मैहर, पूजन एवं सुहागले का आयोजन हुआ। 501 महिलाओं ने आेली लेकर पूजन किया । इसके बाद प्रसादी भंडारा हुआ।

धनेश्वर मंदिर में 9 को होगा कार्यक्रम

महाकाली मंदिर सुहागलों के बाद अब धनेश्वर मंदिर में सुहागलें होगी। पंडित संजय अवस्थी ने बताया धनेश्वर मंदिर से मां पार्वती को लेने भक्त मंडल कल आएगा। 9 मार्च को देव धनेश्वर मंदिर में शिव पार्वती विवाह की सुहागलें होगी।