16 अप्रैल 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
पेपर कठिन होने की वजह से दूसरी शिफ्ट में घटी परीक्षार्थियों की संख्या, 26 ने नहीं दिया पेपर
Play video

पेपर कठिन होने की वजह से दूसरी शिफ्ट में घटी परीक्षार्थियों की संख्या, 26 ने नहीं दिया पेपर

सागर. मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं वन रक्षा परीक्षा रविवार को शहर के 10 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 3130 परीक्षार्थी को शामिल होना था। पहली शिफ्ट में 2700 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी, लेकिन दूसरी शिफ्ट में अनुपस्थिति बढ़ गई। पहली शिफ्ट में पेपर कठिन होने की वजह से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र से लौट गए।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Feb 17, 2025

दस केंद्रों पर हुई एमपी पीएससी परीक्षा, कड़ी जांच के बाद मिला केंद्रों पर प्रवेश

सागर. मप्र लोक सेवा आयोग की राज्य सेवा एवं वन रक्षा परीक्षा रविवार को शहर के 10 केंद्रों पर आयोजित की गई। परीक्षा में 3130 परीक्षार्थी को शामिल होना था। पहली शिफ्ट में 2700 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी, लेकिन दूसरी शिफ्ट में अनुपस्थिति बढ़ गई। पहली शिफ्ट में पेपर कठिन होने की वजह से छात्र-छात्राएं परीक्षा केंद्र से लौट गए। दूसरी शिफ्ट में 2674 परीक्षार्थी परीक्षा में सम्मिलित हुए। उपस्थित परीक्षार्थियों का प्रतिशत पहली शिफ्ट में में 86.3 व दूसरी शिफ्ट में 85.4 रहा। केंद्रों पर पहली शिफ्ट में सुबह 10 से 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट में 2.15 से 4.15 बजे तक पेपर हुआ।

कड़ी जांच के बाद मिला प्रवेश

रीक्षार्थियों की कड़ी जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर सुबह 9 बजे से ही परीक्षार्थियों की एंट्री शुरू हो गई। सुरक्षा व्यवस्था के तहत सभी परीक्षार्थियों को जांच के बाद प्रवेश मिला। परीक्षार्थियों को जूते, मोजे, बेल्ट, क्लचर, स्कार्फ, मास्क और हाथ में बंधे धागे-माला तक उतारने के निर्देश दिए गए। साथ लाई गई अन्य सामग्री को काउंटर पर जमा करवाया गया।केंद्रों पर बने अलग-अलग काउंटर में सामग्री जमा की गई।कठिन रहा पेपरकेंद्र इमानुएल स्कूल में परीक्षा देनी पहुंची सपना अहिरवार ने बताया कि पेपर में कुछ सवाल ज्यादा कठिन लगे। उन्होंने बताया कि तैयारी के बावजूद पेपर कठिन लगा। छात्र मुकेश साहू ने बताया कि पेपर एवरेज था। उन्होंने बताया कि पहली शिफ्ट की अपेक्षा दूसरी शिफ्ट का पेपर अच्छा था।

इन केंद्रों पर हुई परीक्षा

इंदिरा गांधी इंजीनियरिंग महाविद्यालय बहेरिया, शासकीय महाविद्यालय बड़तुमा मकरोनिया, शासकीय ज्ञानोदय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिली, आईटीआई खुरई रोड, शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय, शासकीय उच्चतर माध्यमिक पुरानी सदर, शासकीय कन्या उत्कृष्ट महाविद्यालय, कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय, इमानुएल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर रिमझिरिया।