17 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
तेज रफ्तार से चली धूल भरी हवाएं, प्री मानसून की बारिश से भींगा सागर
Play video

तेज रफ्तार से चली धूल भरी हवाएं, प्री मानसून की बारिश से भींगा सागर

शहर में नौतपा शुरु होने के पहले मौसम में बदलाव जारी है। सुबह से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार शाम को 4.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली। आंधी-तूफान के बाद हुई बारिश से शहर में कई जगह टीन उड़ गए।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 21, 2025


दिनभर किया भीषण गर्मी ने परेशान, शाम को 4.30 बजे के बाद बदला मौसम

सागर. शहर में नौतपा शुरु होने के पहले मौसम में बदलाव जारी है। सुबह से भीषण गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। मंगलवार शाम को 4.30 बजे के बाद अचानक मौसम बदल गया। तेज रफ्तार से धूल भरी हवाएं चली। आंधी-तूफान के बाद हुई बारिश से शहर में कई जगह टीन उड़ गए। धूल भरे गुब्बार से लोगों का गाड़ी चलाना मुश्किल हो गया। अधिकतम तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम 40.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक 28.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश के बाद सुबह से तपती गर्मी से लोगों को राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल मध्यप्रदेश में सात सिस्टम सक्रिय हैं। एक टर्फ प्रदेश के बीचों- बीच से गुजर रही है। जिसके असर से आंधी-बारिश का दौर फिर शुरू हो गया है। सिस्टम सक्रिय होने के कारण अगले चार दिन तक बारिश होने के आसार हैं। जिले में आगामी 24 घंटों में हवा-आंधी और बारिश होने की संभावना है।