21 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
रात 1.15 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग
Play video

रात 1.15 बजे बिजली ट्रांसफार्मर में लगी आग

गर्मी के कारण शहर में लगातार बिजली का लोड बढ़ता जा रहा है। इसका असर ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है। सोमवार की रात 1.15 बजे सिविल लाइन की इंदिरा कॉलोनी चौराहे के पास एक घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के बाद अचानक से आग लग गई।

Google source verification

सागर

image

Madan Tiwari

Jun 12, 2025

सागर. गर्मी के कारण शहर में लगातार बिजली का लोड बढ़ता जा रहा है। इसका असर ट्रांसफार्मर पर पड़ रहा है। सोमवार की रात 1.15 बजे सिविल लाइन की इंदिरा कॉलोनी चौराहे के पास एक घर के बाहर लगे ट्रांसफार्मर में स्पार्किंग के बाद अचानक से आग लग गई। कुछ ही देर में ट्रांसफार्मर से तीन-तीन फीट ऊंची आग की लपटें निकलने लगीं और क्षेत्र की बिजली सप्लाई बंद हो गई। यह नजारा देख लोगों की भीड़ लग गई। तत्काल आग लगने की सूचना बिजली कंपनी व पुलिस को दी, जिसके बाद आई टीम ने सप्लाई बंद करके पानी की बौछार मारकर आग बुझाई। करीब आधे घंटे में आसपास की सप्लाई तो चालू कर दी गई, लेकिन आग लगने से एक केबल जल गई, जिसके कारण कुछ घरों की सप्लाई रात भर बंद रही। कंपनी ने सुबह नई केबल डालकर सप्लाई बहाल की।