28 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

देश की सेना के पराक्रम को लोगों ने किया सलाम, भारत माता के लगाए जयकारे

आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को शहर के सभी धर्मों और समुदायों का जोशीला समर्थन मिल रहा है। शहर के पार्क, गली, मोहल्लों में सेना की बहादुरी की चर्चा हो रही है। हर कोई देश की सेना के पराक्रम को कर रहे सलाम कर रहा है।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

May 10, 2025

शहर के पार्क, गली और मोहल्लों में हो रही ऑपरेशन सिंदूर की चर्चा

सागर . आतंकवाद के खिलाफ देश की सशस्त्र सेनाओं और सुरक्षा एजेंसियों की कार्रवाई को शहर के सभी धर्मों और समुदायों का जोशीला समर्थन मिल रहा है। शहर के पार्क, गली, मोहल्लों में सेना की बहादुरी की चर्चा हो रही है। हर कोई देश की सेना के पराक्रम को कर रहे सलाम कर रहा है। लोगों का कहना है कि भारतीय सेना ने पहलगाम में अपना संदूर खो देने वाली महिलाओं को न्याय दिया है। आतंकवाद का कोई मजहब नहीं होता। इसे खत्म किया जाना चाहिए। सेनाओं के पराक्रम को देखकर हर किसी की जुबां पर भारत माता की जय का नारा गूंज रहा है। पत्रिका ने शुक्रवार शाम को सिविल लाइन स्थित चंद्रापार्क में टहलने आने वाले लोगों से बात की। लोगों ने जोश पूर्ण कविताओं से भी भारतीय सेना की तारीफ की।र

बढ़ो जवानों, इस आतंक को खत्म करो, जड़ समूल से इसे मिटा दो, भारत मां पर गर्व करो।

मानवता के दुश्मन हैं यह, इनका कोई धर्म नहीं, राष्ट्र भक्ति क्या कहलाती है, इसका इनको मर्म नहीं।

अपने देश की सीमाओं की रक्षा एवं आतंकवाद के समूल नाश हेतु देश की शासन व्यवस्था दृढ़ संकल्पित है। सागर का साहित्यकार समाज हमारे इन वीर सैनिकों के संग खड़ा है, अभी तक हुई सैन्य कार्रवाई की हम सराहना करते है।

डॉ. नलिन निर्मल, कवि

राम न मारे काहू को पापी नहीं है

रामआपहि से मर जाओगे

कर-कर खोटे काम।

यह पंक्ति पाकिस्तान पर सटीक बैठती है। ऑपरेशन सिंदूर बहुत अच्छा कदम है।

डॉ. विजय लक्ष्मी दुबे, सिविल लाइन

सीमा पर एयर स्ट्राइक कर आतंकवादियों को नष्ट करने का जो कार्य चल रहा है। आगे भी देश को सुरक्षित रखने सैनिक देश की सीमाओं जो अडिग खड़े रहकर हमारी रक्षा कर रहे है। उनकी सराहना करते हैं। ऑपरेशन सिंदूर के तहत सेना ने पाकिस्तान में आतंकवादियों के ठिकाने नष्ट कर के भारत माता के मुकुट में एक और नगीना जड़ दिया है।

अंबिका यादव,शिक्षक

पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब देने का यह सही समय है। देशवासियों के दिलों में भारत की सीमाओं की रक्षा के प्रति विश्वास, भरोसा एवं प्रेम दिखाया है। भारतीय सेना के इस कार्य में हम उसके साथ हैं।

डॉ. सुधीर तिवारी, गोपालगंज

भारत के खिलाफ षडय़ंत्र रखने वाले आतंकवादियों के खिलाफ है ऑपरेशन सिंदूर। इस समय हमें यह ध्यान रखना होगा कि सोशल मीडिया पर कोई भी गलत जानकारी हम प्रसारित ना करें। भारत सरकार की बहुत अच्छी पहल है ऑपरेशन सिंदूर।सौरभ दुबे, गोपालगंज

यदि ऑपरेशन सिंदूर अभी नहीं होता तो पाक के गलत इरादे बढ़ जाते। पहलगाम में पर्यटकों पर हमला करना पाकिस्तान की कायराना हरकत थी। पाकिस्तान को इसका जवाब अब मिल गया। भारत सरकार के फैसले से हम सभी बहुत खुश हैं।

मनोज कुमार चौबे, गोपालगंज

ऑपरेशन सिंदूर की शुरुआत महिलाओं के सुहाग के बदले की कार्रवाई है। कर्नल सोफिया कुरैशी और विंग कमांडर व्योमिका सिंह कॉम्बेट ने पूरी दुनिया को सिंदूर की कीमत समझा दी। यह बहुत अच्छी पहल है।

अरुण कुमार दवे, सिविल लाइन