सागर. खेल परिसर के बाजू वाले मैदान में चल रही संगीतमयी भागवत कथा के दूसरे दिन शनिवार को कथा व्यास मनमोहन दुबे ने कहा कि भक्ति के तीन रूप होते हैं। भगवान की भक्ति करने पर मन शुद्ध होता है।
उन्होंने कहा कि भक्ति में ताकत होती है, जिससे निर्जीव वस्तु चलने लगती है। फिर तो हम मानव हैं। श्रीकृष्ण भगवान ने अपना तेज भागवत कथा में छोड़ दिया है।
इस दौरान कथा में भजनों और आरती पर मंत्रमुग्ध होकर कई श्रद्धालु झूम उठे। कथा के दूसरे दिन गिरीशकांत तिवारी, संतोष सोनी, मोहन पवार, गोकुल पटेल, पंकज असाटी, पुष्पा रैकवार, माखन ठाकुर, राजकुमार सोनी मौजूद रहे।
सिद्धचक्र महामंडल विधान : पूजन-अभिषेक किया
सागर. सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आयोजित कटरा जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का ध्वजारोहण के साथ शुभारंभ हुआ। विधान के दूसरे दिन शनिवार को आर्यिका अनंतमति माताजी के सानिध्य में पूजन-अभिषेक किया गया। इसके बाद विधान के अघ्र्य समर्पित किए।
शोभायात्रा निकाली
सागर. सुभाष नगर स्थित सिंधी कैंप में बाबा साधुराम साहिब के वर्सी महोत्सव का आयोजन शनिवार को किया गया। इस मौके पर शोभायात्रा भी निकाली गई, जो शहर भ्रमण कर सिंधी धर्मशाला में समाप्त हुई। समापन के बाद पं. विपिन बिहारी ने कहा कि बाबा साधुराम जैसे संतों की वजह से ही हमारे देश की एकता व हमारे धर्म का बोलबाला है। पुरुषोत्तम मुन्ना चौबे ने शोभायात्रा का स्वागत करके आभार व्यक्त किया। शोभायात्रा में मोहनलाल सौम्य, गोवर्धन रैकवार, शरद, कन्हैया लाल कटारे, भीकम सिंग, राजा हसामी, दौलत चंदानी, दीपक हसरेजा, विजय निरंकारी, जगदीश निरंकारी, राहुल चौबे, संदीप चौधरी, शुभम सोनी सहित सभी सिंधी समाज के लोग व श्रद्धालु शामिल रहे।