19 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

video परेड मंदिर में कुलपति ने भी किया श्रमदान, भक्तों को की प्रसादी वितरित

डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 3 एमपी सिग्नल कंपनी एनसीसी के कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। एनसीसी-एनएसएस वालंटियर्स, शिक्षक, अधिकारी एवं कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Oct 01, 2024

सागर. डॉ. हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय के 3 एमपी सिग्नल कंपनी एनसीसी के कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवकों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने सामाजिक सेवा और सामुदायिक विकास कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें 250 लोगों ने भाग लिया। परेड मंदिर में सफाई अभियान चलाया। विश्वविद्यालय के सहयोग से स्वच्छता सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। परिसर में वाहन पार्किंग, कचरा न फेंकने और उचित जगह पर कचरा फेंकने के लिए डिस्प्ले बोर्ड एवं अन्य आवश्यक सामग्री भी उपलब्ध कराई गई। कुलपति कर्नल प्रो. नीलिमा गुप्ता ने कहा कि अपने आस-पास के परिसर को स्वच्छ रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय अपनी सामाजिक जिम्मेदारी और भूमिका का निर्वहन करते हुए इस तरह का अभियान लगातार चलाएगा। भारत सरकार के भी इस संबंध में दिशा निर्देश हैं कि हम शैक्षणिक संस्थान होने के नाते अपने समाज को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। कार्यक्रम के संचालन में एएनओ लेफ्टिनेंट गौतम प्रसाद, जेसीओ सूबेदार टापा, नायब सूबेदार जरनैल और एनसीओ सीएचएम आईएम शर्मा ने भूमिका निभाई। इस अवसर पर प्रो. डीके नेमा, प्रो. सुशील काशव, डॉ. एस पी उपाध्याय, डॉ. राकेश सोनी, डॉ. संजय शर्मा, डॉ. गौतम प्रसाद, राहुल गोस्वामी, इंजी सिंघई आदि मौजूद रहे।