18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार्रवाई से बौखलाए कॉलोनाइजर ने सीएमओ से कहा, हमारे बाप भी नपाध्यक्ष रए हैं, देख लेंगे

बीना. शहर में तेजी से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जो बिना किसी अनुमति के विकसित हो रही हैं। सुविधाओं के अभाव में यहां लगातार शिकायतें नगर पालिका में की जा रही थीं। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ राहुल कुमार कौरव के नेतृत्व में टीम ने खुरई रोड स्थित चारधाम मंदिर के पास काटी […]

2 min read
Google source verification
Bulldozer runs on construction work of illegal colony

अवैध कॉलोनी में नाली तोड़ते हुए। फोटो-पत्रिका

बीना. शहर में तेजी से अवैध कॉलोनियां काटी जा रही हैं, जो बिना किसी अनुमति के विकसित हो रही हैं। सुविधाओं के अभाव में यहां लगातार शिकायतें नगर पालिका में की जा रही थीं। इसके बाद मंगलवार को सीएमओ राहुल कुमार कौरव के नेतृत्व में टीम ने खुरई रोड स्थित चारधाम मंदिर के पास काटी जा रही कॉलोनी पर कार्रवाई की। कार्रवाई रोकने के लिए शहर के कई नेताओं ने फोन लगाए, लेकिन सीएमओ ने किसी की नहीं सुनी और वहां बनाई गई नाली व सड़क को तोड़ दिया गया।

गौरतलब है कि अवैध कॉलोनियों को वैध कराने के लिए आवश्यक अनुमति लेने के लिए नगर पालिका कई बार कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी कर चुकी है। इसके बावजूद कॉलोनाइजर हर बार नोटिसों को अनदेखा कर लोगों को फंसाकर प्लॉट बेच रहे हैं। सुविधाएं नहीं मिलने पर लोग शिकायत लेकर नगर पालिका पहुंचते हैं। कॉलोनाइजरों को नोटिस जारी करने के बाद भी कई कॉलोनाइजरों ने दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए। इसके बाद अब उनके खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। नगर पालिका के अनुसार खसरा नंबर 505/1/1, रकबा 5.0480 हेक्टेयर भूमि सुनीता पति अभय कुमार, योजना, मेघा, दर्शन, अर्पणा, अभ्यांशु, अरविंद कुमार, राकेश कुमार के नाम से दर्ज है। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि यहां कृषि भूमि पर सड़क व नाली का अवैध निर्माण किया जा रहा था और वैध कॉलोनी निर्माण के लिए कोई अनुमति नहीं ली गई थी। सोमवार को नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और जेसीबी से नाली व सड़क को तोड़कर अवैध निर्माण हटाया। इस दौरान भू-स्वामी राजेश सिंघई भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पहले कहा कि उन्हें नोटिस नहीं मिला, फिर उस स्थान पर गोदाम बनाने की बात कही। इसपर सीएमओ ने बिना अनुमति निर्माण करने पर सवाल उठाया, तो भू-स्वामी ने बौखलाते हुए कहा, हमारे बाप भी नपाध्यक्ष रहे हैं, देख लेंगे।

कॉलोनाइजर के पक्ष में पहुंचे नपा उपाध्यक्ष

अवैध कॉलोनी पर कार्रवाई की जानकारी लगते ही नगर पालिका उपाध्यक्ष रमाकांत बिलगैयां भी कॉलोनाइजर के साथ मौके पर पहुंचे और सीएमओ से कार्रवाई रोकने को कहा। हालांकि सीएमओ ने कार्रवाई जारी रखी और पूरी नाली तोड़ने के बाद मशीन रुकी। इस दौरान कुछ कर्मचारियों के पास जनप्रतिनिधियों के फोन भी आते रहे, जो कार्रवाई की जानकारी लेते रहे।

लगातार जारी रहेगी कार्रवाई

अवैध रूप से कॉलोनियां काटने वालों को नोटिस जारी किए गए थे और अब उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आगे भी यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
राहुल कुमार कौरव, सीएमओ, बीना