
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के बाग खेजरा गांव में शनिवार की रात एक शादी समारोह के दौरान कुर्सी पर बैठने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। दोनों पक्षों में 20 साल से पुरानी रंजिश चली आ रही है, जिसके कारण मामूली विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया। शादी स्थल पर मामला शांत हो गया, लेकिन दोनों पक्ष फिर बम्होरी तिराहा के पास फिर से एक-दूसरे के आमने-सामने आ गए, जहां वारदात में प्रदीप पांडे की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा रचित पांडे गंभीर रूप से घायल हो गया। बीएमसी में इलाज के बाद पहले उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया और फिर वहां से भोपाल रेफर कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर नामजद मुकदमा दर्ज किया है और आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।
रात करीब 12 बजे जब वे बम्होरी तिराहे ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तो सामने से बाइक से अनिल पांडे, उसका भाई अभय पांडे, भानजा प्रथम दुबे, अनिल के दो नाबालिग बेटे आ गए। पुरानी रंजिश के चलते उक्त लोगों ने प्रदीप पांडे और रचित पांडे पर डंडे-पत्थरों से हमला कर दिया। मारपीट में दोनों के सिर में गंभीर चोटें आईं और खून बहने लगा। शिकायतकर्ता ने बताया कि छोटे भाई पर पत्थरों और भतीजे के लिए लोहे की चेन से मारा।
बबलू उन दोनों से आगे निकल गया था। मारपीट होने की आवाज सुनकर वापस पीछे आया, तो वहां सभी लोग पिता-पुत्र के साथ मारपीट कर रहे थे, जैसे ही आरोपियों ने बबलू को देखा तो उसके पीछे भागने लगे। वह जान बचाकर हाइवे की ओर भागा और ट्रकों की लाइट में आरोपियों के चेहरों को देख लिया। विवाद की सूचना तत्काल पुलिस को दी।
दोनों परिवारों में 20-25 साल से रंजिश चली आ रही है, पंचायत चुनाव में एक-दूसरे के आमने-सामने थे। शिकायत के आधार पर नामजद एफआइआर की गई है। मामले की जांच जारी है।
- आनंद सिंह, थाना प्रभारी सिविल लाइन
Published on:
16 Mar 2026 04:42 pm
बड़ी खबरें
View Allसागर
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
