15 मार्च 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पहले से शादीशुदा एक बच्चे का पिता करता रहा विवाह का झांसा देकर बलात्कार

शादी का झांसा देकर मोतीनगर क्षेत्र की युवती से दमोह के नोहटा का महेंद्र बंसल बलात्कार करता रहा। बाद में वह मुकर गया तो मालूम चला कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। मोतीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को दमोह के नोहटा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर उसे […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 15, 2026

rape: फाइल फोटो पत्रिका

rape: फाइल फोटो पत्रिका

शादी का झांसा देकर मोतीनगर क्षेत्र की युवती से दमोह के नोहटा का महेंद्र बंसल बलात्कार करता रहा। बाद में वह मुकर गया तो मालूम चला कि वह पहले से शादीशुदा है और एक बच्चे का पिता भी है। मोतीनगर पुलिस ने आरोपी युवक को दमोह के नोहटा स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर उसे कोर्ट में पेश किया, जहां से आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया।
मोतीनगर क्षेत्र में रहने वाली 25 वर्षीय युवती ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। नोहटा के महेंद्र बंसल ने उसके साथ शादी का वादा किया था। इसी बहाने उसने सितंबर में मिलने नोहटा बुलाया। भरोसे पर वह चली गई, लेकिन वहां महेंद्र ने बलात्कार किया। आरोपी कई बार सागर आया और जब घर में कोई नहीं होता था, तब वह उसके घर पहुंचकर भी उसके साथ दुष्कर्म करता रहा। इस बीच वह शादी का झांसा देता रहा, लेकिन जब पीडि़ता ने दबाव बनाया तो वह मुकर गया।

एक बच्चे का पिता यह बात छिपाई, नोहटा पुलिस ने सागर भेजी डायरी

युवती को महेंद्र के शादीशुदा होने और बच्चे का पिता होने का पता चला। पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत पुलिस से की। नोहटा पुलिस ने जीरो पर प्रकरण दर्ज कर केस डायरी सागर के मोतीनगर थाने भेजी थी। जांच के बाद मोतीनगर पुलिस ने आरोपी को नोहटा थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी कई दिनों से पुलिस को चकमा दे रहा था। पुलिस टीम ने देर रात दबिश देकर उसे नोहटा क्षेत्र से गिरफ्तार किया और सागर लाया गया।- जसवंत सिंह राजपूत, थाना प्रभारी मोतीनगर