16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान के रास्ते बंद, ईरानी ड्रायफ्रूट और विदेशी खजूर के दामों में आया उछाल

बीना. रमजान के महीने में खजूर का रोजा इफ्तार में विशेष महत्व है। ऐसे में पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान के रास्ते बंद होने से खजूर की मांग बढऩे के साथ दामों में भी तेजी आ गई है। ड्रायफ्रूट से लेकर खजूर के दामों में अमेरिका-इजरायल, ईरान युद्ध के असर के चलते 20 प्रतिशत तक तेजी […]

2 min read
Google source verification
With routes to Pakistan, Afghanistan, and Iran closed, prices of Iranian dry fruits and foreign dates have surged.

दुकान में रखे ड्राइफ्रूट। फोटो-पत्रिका

बीना. रमजान के महीने में खजूर का रोजा इफ्तार में विशेष महत्व है। ऐसे में पाकिस्तान, अफगानिस्तान व ईरान के रास्ते बंद होने से खजूर की मांग बढऩे के साथ दामों में भी तेजी आ गई है। ड्रायफ्रूट से लेकर खजूर के दामों में अमेरिका-इजरायल, ईरान युद्ध के असर के चलते 20 प्रतिशत तक तेजी आई है। एक ओर आगामी दिनों को देखते हुए लोग ड्रायफ्रूट की खरीदारी कर रहे हैं और इसी में महंगाई की मार वर्तमान में सबसे अधिक है। युद्ध का असर शहर में ड्रायफ्रूट और खजूर पर भी देखने को मिल रहा है। व्यापारियों का मानना है कि खजूर पर सबसे अधिक असर हो रहा है और युद्ध बंद नहीं हुआ, तो सभी प्रकार के ड्रायफ्रूट पर असर दिखाई देगा। शहर के बाजार में खाड़ी देश के सऊदी, इराक, इंडोनेशिया के साथ दुबई सहित कई देशों से खजूर के साथ ड्रायफ्रूट आता है।

रमजान में खजूर की 50 वैरायटी
थोक विक्रेताओं के अनुसार रमजान माह में रोजा इफ्तार के लिए खजूर की कई वैरायटी हैं। एक माह में कई टन की खपत होती है। 100 रुपए से लेकर एक हजार रुपए किलो तक की खजूर बाजार में बिक रही है, जिसमें किमिया खजूर की डिमांड अधिक रहती है। विदेशी की महंगी खजूर का टेस्ट बहुत अलग होता है। खजूर एक ऐसा ड्रायफ्रूट है, जिसमें फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे मिनरल्स भी पाए जाते हैं, जो काफी फायदेमंद होते हैं। इसी कारण रमजान में इसकी खपत अधिक होती है।

25 से 40 फीसदी बढ़े दाम
ड्रायफ्रूट विके्रता अभिषेक बुधौलिया ने बताया कि ईरान से खजूर, केसर, अंजीर व पिस्ता आता है। दुबई से भी भारत में खजूर आती है। रमजान में सबसे ज्यादा मांग खजूर की होती है। इस वर्ष आने वाले ड्रायफ्रूट के दामों में 20 फीसदी तक दामों में तेजी आई है। 1100 का आने वाला अंजीर 1300 तक का हो गया। केसर के एक ग्राम में 25 से 30 रुपए बढ़ गए हैं। पिस्ता 2000 रुपए किलो की बजाए 2200 रुपए तक पहुंच गया है। छुहारा 15 से 25 रुपए किलो तक बढ़ गया है।

ईरान से अधिक व्यापार इसलिए दाम बढ़े
खजूर के थोक व्यापारियों के अनुसार बाजार में ईरान से अधिक सूखे मेवों की आपूर्ति होती है। काजू प्रोटीन भारत में ही होता है। पिस्ता के अलावा खजूर और केसर, अंजीर ईरान से आता है। दुबई से खजूर अधिक आती है। सप्लाई प्रभावित होने से दामों में उछाल आया है।