16 मार्च 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कटर से सड़क काटने की जगह जेसीबी मशीन से कर दी खुदाई, मरम्मत के नाम पर लीपापोती

बीना. ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन यह कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। एजेंसी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, पीडब्ल्यूडी विभाग और पंचायत की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सडक़ों की मरम्मत के नाम पर भी […]

less than 1 minute read
Google source verification
Instead of cutting the road with a cutter, it was excavated with a JCB machine, and the villagers were troubled by the repair work.

सड़क की मरम्मत न करने से जमा गंदे पानी से फैला कीचड़। फोटो-​पत्रिका

बीना. ग्रामीण क्षेत्रों में जल जीवन मिशन के तहत पाइप लाइन डालने का कार्य किया जा रहा है, लेकिन यह कार्य कर रही एजेंसी की लापरवाही से ग्रामीण परेशान हो रहे हैं। एजेंसी ने प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क, पीडब्ल्यूडी विभाग और पंचायत की सड़कों को क्षतिग्रस्त कर दिया है। सडक़ों की मरम्मत के नाम पर भी लीपापोती की जा रही है।
योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में पानी की टंकी का निर्माण और पाइप लाइन डालने का कार्य चल रहा है, जिससे लोगों के घरों तक पानी पहुंच सके। इस कार्य को करने वाली एजेंसी लापरवाही बरत रही है और पाइप लाइन डालने के लिए सडक़ें खोदते समय कटर से कटिंग करने की बजाय सीधे जेसीबी मशीन से खुदाई कर दी है। मशीन से खुदाई करने पर सड़कें ज्यादा क्षतिग्रस्त हो गई हैं और मरम्मत के नाम पर भी लीपापोती की जा रही है। ग्रामीण लगातार शिकायतें भी कर रहे हैं, लेकिन पीएचइ, जल निगम के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। कई गांवों में अभी तक सड़कों की मरम्मत भी नहीं की गई है। लाइन डालते समय प्रधानमंत्री ग्रामीण सडक़, पीडब्ल्यूडी और पंचायत की सडक़ें क्षतिग्रस्त की गई हैं। इन विभागों के अधिकारी भी सडक़ गुणवत्तापूर्ण तरीके से मरम्मत करने के लिए पत्र लिख चुके हैं। जनपद पंचायत की बैठक में भी पीएचइ और जल निगम के उपयंत्री को सडक़ों की मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही जनपद सदस्यों ने घटिया तरीके से किए गए मरम्मत कार्य की शिकायत भी की थी।

गिर रहे वाहन चालक
सडक़ खुदी होने से वाहन चालक भी गिरकर घायल हो रहे हैं। साथ ही सड़कों पर पानी भरने से कीचड़ हो जाता है और बारिश के मौसम परेशानी बढ़ जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि घरों तक पानी नहीं पहुंचा है, लेकिन सड़कों पर चलना दूभर हो गया है।