17 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पीली कोठी दरगाह परिसर में रोजा इफ्तार, मुल्क के अमन-चैन की मांगी दुआ

शहर के पीली कोठी दरगाह परिसर में रमजान के पवित्र माह के अवसर पर सोमवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले दरगाह परिसर में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए […]

less than 1 minute read
Google source verification

सागर

image

Rizwan ansari

Mar 17, 2026

शहर के पीली कोठी दरगाह परिसर में रमजान के पवित्र माह के अवसर पर सोमवार को रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में रोजेदारों ने रोजा इफ्तार किया। आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया। इफ्तार से पहले दरगाह परिसर में मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और आपसी एकता के लिए विशेष दुआएं की गईं। जैसे ही मगरिब की अजान हुई, रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद सभी ने मिलकर इफ्तार किया। आयोजन में शहर के विभिन्न समाजों के लोग भी शामिल हुए। सभी ने एक साथ बैठकर इफ्तार किया, जिससे सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे की मिसाल देखने को मिली। आयोजकों ने बताया कि रमजान का महीना इबादत, सब्र और इंसानियत का पैगाम देता है और ऐसे आयोजन समाज में प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम के दौरान दरगाह परिसर में साफ-सफाई और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया। रोजेदारों के लिए खजूर, फल, शरबत और विभिन्न व्यंजनों की व्यवस्था की गई थी।