17 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर
Video: ट्रक चालक ने माल वाहक सहित चार बाइक को रौंदा, एक घायल, मचा हड़कंप
Play video

Video: ट्रक चालक ने माल वाहक सहित चार बाइक को रौंदा, एक घायल, मचा हड़कंप

सागर जिले के परासिया के पास गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार मोटरसाइकिल और एक आपे को रौंद दिया। हादसे में परासिया निवासी प्रौढ़ अरुण चौबे (45) गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बंसल अस्पताल, सागर में भर्ती किया गया है।
Google source verification

सागर

image

Hamid Khan

May 13, 2026

सागर जिले के परासिया के पास गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक ने चार मोटरसाइकिल और एक आपे को रौंद दिया। हादसे में परासिया निवासी प्रौढ़ अरुण चौबे (45) गंभीर घायल हो गए, जिन्हें बंसल अस्पताल, सागर में भर्ती किया गया है। तीन अन्य को मामूली चोटें आईं। यह घटना सागर-दमोह मुख्य मार्ग पर परासिया पंचायत भवन के सामने सुबह साढ़े सात बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक दीपक राजपूत को नशे में और ट्रक को तेज रफ्तार बताया। टक्कर के बाद ट्रक पलट गया। घटना के समय पंचायत भवन के सामने सब्जी मंडी लगी थी, जहां भारी भीड़ थी। गनीमत रही कि ट्रक पंचायत भवन की ओर नहीं पलटा, अन्यथा बड़ी जनहानि हो सकती थी। ट्रक में विस्फोटक सामग्री भरी थी।