11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सागर
मरीजों को परोसी जा रही पानी जैसी दाल और सब्जी, हाथ में पकड़ा रहे खाना
Play video

मरीजों को परोसी जा रही पानी जैसी दाल और सब्जी, हाथ में पकड़ा रहे खाना

सागर

image

Murari Soni

May 03, 2025

सागर. बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज में मरीज की डाइट के लिए शासन करीब 90 लाख रुपए सालाना खर्च कर रहा है लेकिन मरीजों को खाने के नाम पर मजाक किया जा रहा है। मेन्यू अनुसार न तो खाना मिल रहा है और ना ही उन्हें थाली में खाना परोसा जा रहा है। बीएमसी के 30 वार्डों में भर्ती मरीजों को सुबह की चाय-नास्ता न मिलने की बात भी मरीज बता रहे हैं। संबंधित एजेंसी के कर्मचारी एक ट्रॉली में दाल, खिचड़ी, सब्जी और रोटी लेकर वार्डों में घूमते हैं और जिन मरीजों को खाना होता है तो वह अपने बर्तन लेकर दौड़ते हैं, जबकि नियमानुसार एजेंसी को थाली के हिसाब से भुगतान होता है। प्रत्येक थाली के करीब 48 रुपए का भुगतान शासन करती है। जिसमें एजेंसी को थाली लगाकर मरीज के पलंग तक पहुंचाना होता है, लेकिन बीएमसी में भर्राशाही चल रही है।