12 मार्च 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सागर

शोभायात्रा में दिखाई नारी शक्ति, बेटियों ने झांसी की रानी बनकर किया शक्ति प्रदर्शन

भाग्योदय तीर्थ में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के समापन के अवसर पर गुरुवार को कटरा स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 15 राज्यों की करीब 5 हजार महिलाओं में नारी शक्ति दिखाई। देशभर से शामिल हुए महिला मंडल अपने मंडल की वेशभूषा में नजर आ रहे थे।

Google source verification

सागर

image

Reshu Jain

Sep 27, 2024

15 राज्यों से शामिल हुए महिला मंडल, महिला महाधिवेशन के समापन पर बैनर प्रजेंटेशन संदेश यात्रा निकली

सागर. भाग्योदय तीर्थ में राष्ट्रीय महिला अधिवेशन के समापन के अवसर पर गुरुवार को कटरा स्थित जैन मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें 15 राज्यों की करीब 5 हजार महिलाओं में नारी शक्ति दिखाई। देशभर से शामिल हुए महिला मंडल अपने मंडल की वेशभूषा में नजर आ रहे थे। मंडल में महिलाओं विभिन्न राज्यों की संस्कृति से रूबरू कराया। महिला बैंड दलों ने जोश के साथ बैंड बजाया। करीब डेढ़ किमी लंबी शोभायात्रा कटरा मंदिर से सुबह 7 बजे शुरू हुई। कटरा से तीनबत्ती, विजय टॉकीज, माता मढिय़ा, राहतगढ़ बस स्टैंड, अंडरब्रिज से होते हुए भाग्योदय पहुंचे। सुबह 10 बजे शोभायात्रा का समापन हुआ। भाग्योदय तीर्थ में शांतिधारा, अभिषेक और धर्मसभा का आयोजन किया गया।शोभाया नियार्पण मुनि सुधा सागर महाराज के सानिध्य के सानिध्य में निकाली गई। यात्रा में सबसे पहले बैंड बाजे, हाथी, घोड़े एवं बग्गी शामिल थे। प्रथम बग्गी में नारी गौरव सम्मान से सम्मानित आशा रानी पाण्डया, दूसरी बग्गी में व्रती श्राविका सुशीला पाटनी सवार थी। जुलूस का नेतृत्व राष्ट्रीय अध्यक्ष शीला डोडिया एवं समस्त पदाधिकारी कर रहे थे।

रेखा जैन अहिंसा ने बताया कि शोभायात्रा में सभी मंडलों ने वर्तमान समय में समाज में फैली विसंगतियों को दूर करने का संदेश दिया। बाहुबली कालोनी की बेटियों ने झांसी की रानी बनकर शक्ति प्रदर्शन किया, फिर क्रमश: सागर के लगभग 20 महिला मंडलों ने नारी सशक्त है का संदेश दिया। मुंगावली की बहनों ने अपने अनोखे अंदाज में भव्य प्रस्तुति दी और बैनर प्रस्तुतिकरण में प्रथम स्थान हासिल किया। इसी क्रम में सिरोंज, जबलपुर, कुरवाई, उज्जैन, इंदौर, विदिशा, कोटा, भोपाल, साडोरा, गुना, राहतगढ़, बेगमगंज, बहादुरपुर, जयपुर, गुवाहाटी ललितपुर, अशोक नगर, चंदेरी खातेगांव, बंडा, सिलवानी, दुर्ग, किशनगढ़, मालथौन, आगरा, भीलवाड़ा, पुणे , खनियाधाना, शिवपुरी, गंजबासौदा, पठारी, खुरई, बीना, रामगंज, मंडी बामोरा, गुना एवं आरोन आदि अनेक स्थानों से महिलाओं ने अपने-अपने स्तर से बैनर प्रेजेंटेशन के जरिए अद्भुत और अनोखे अंदाज में झांकी एवं विविध रूपों से समाज को जागृत किया।

यात्रा की समाप्ति पर मुनि सुधा सागर महाराज ने सभी महिला समाज को नई दिशा प्रदान की और सभी को भरपूर आशीर्वाद प्रदान किया। सभी मंडलों को प्रस्तुतियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। पदाधिकारियों ने संध्या जैन, रेखा जैन अहिंसा, साक्षी, प्रियंका, रचना, अलका बिलहरा, सीमा महावीर,आशा, नमिता, ज्योति रितु ऊषा, शोभना,रिया, रश्मि,रानू,स्वाति संगीता, सुषमा, मीना, शोभा मनीषा , आत्मज्योति जैन, रूपाली, खुशबू आदि बहनों ने सभी का आभार माना।