2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सतना

sidhi: नवरात्रि पर निकाली गई भगवान श्रीराम की शोभायात्रा

जय श्रीराम के जयकारे गूंजा वातावरण-शोभायात्रा में बड़ी संख्या में भक्तगण हुए शामिल-हनुमान मंदिर परिसर सेमरिया से शुरू की गई शोभायात्रा

Google source verification

सेमरिया। चैत्र नवरात्र के अवसर पर जगह-जगह विविध आयोजन चल रहे हैं, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय बना हुआ है। सीधी शहर में विशाला जवारा यात्रा एवं चुनरी यात्रा के आयोजन के बाद सेमरिया में मंगलवार को भगवान राम की विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में भक्तों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया।
भगवान राम के शोभायात्रा की शुरूआत सेमरिया गढ़ी हनुमान मंदिर में विधि विधान के साथ पूजा अर्चना के बाद की गई। यात्रा मुख्य बाजार, झगरहा चौराहा होते हुए वापस सेमरिया गढ़ी हुनुमान मंदिर में आकर समाप्त हुई। यात्रा के दौरान भगवा ध्वज लिए भक्तगण डीजे की धुन पर नाचते गाते जय श्रीराम लगा रहे थे, जय श्रीराम के जयघोश से पूरा वातावरण भक्तिमय बन गया। शोभायात्रा में मुख्य रूप से देवेंद्र मिश्रा गुड्डू, कांग्रेस नेता लालचंद गुप्ता, सरस्वती बहेलिया जिला पंचायत सदस्य, सुरेश पांडेय सेमरिया सरपंच, निशा संजय पांडेय झगरहा सरपंच, दिनेश गुप्ता, कृष्ण कुमार गुप्ता, दिलीप पांडेय, प्रभात वर्मा पूर्व जनपद सदस्य, अंचित गौतम, ऋ षभ पांडेय सहित व्यापारी, गणमान्य नागरिक व आमजन शामिल रहे। यात्रा के दौरान यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चौकी प्रभारी सेमरिया धर्मेंद्र राजपूत, चौकी प्रभारी बम्हनी कप्तान सिंह स्टाफ के साथ उपस्थित रहे।
000000000000000000000000