सिवनी. जिला मुख्यालय में 05 मई से 30 दिनों तक जारी ग्रीष्म कालीन खेल प्रशिक्षण शिविर का समापन फुटबाल स्टेडियम में 13 अलग-अलग खेल के प्रतिभागी खिलाडिय़ों सहित सिवनी विधायक दिनेश राय, कलेक्टर क्षितिज सिंघल की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान प्रशिक्षण के 1200 प्रतिभागी शामिल रहे।
शिविर में संचालित सभी 13 खेल फुटबाल, बैडमिंटन, एथलेटिक्स, हॉकी, कराते, व्हालीबॉल, कबड्डी, जु-जित्सू, बॉक्सिंग, वुशू, जिम्नास्टिक, स्केटिंग, योग के खिलाडिय़ों को टी-शर्ट का वितरण सभी संबंधित खेल प्रशिक्षकों के माध्यम से किया गया। उत्साहित खिलाडिय़ों पर विधायक व कलेक्टर ने पुष्प वर्षा कर उत्साहवर्धन किया। सभी खिलाडिय़ों एवं अन्य उपस्थित जन समूह ने जोरदार तालियों से खुशी व्यक्त किया।
जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया ने विधायक व कलेक्टर को पौधा भेंट कर, सफेद कैप पहनाकर सम्मानित किया। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जिला मुख्यालय को छोडकऱ शेष सभी 7 विकासखंडों में 2 से 3 खेलों में 22 खेल प्रशिक्षकों से 800 खिलाडिय़ों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। जिला मुख्यालय में सभी 13 खेलों में 35 अशासकीय तथा 12 शासकीय खेल प्रशिक्षकों ने 1200 खिलाडिय़ों को प्रशिक्षण दिया। शिविर में प्रात: के समय पौष्टिक आहार की व्यवस्था की गई। आयोजन में शिक्षा विभाग, जन जातीय कार्य विभाग, नगर पालिका परिषद, स्वास्थ्य विभाग तथा संबंधित खेल संघों का सहयोग प्राप्त हुआ।
कलेक्टर ने खिलाडिय़ों को खेल के प्रति प्रेरित किया तथा विधायक ने भी खिलाडिय़ों को खेल के साथ-साथ पढ़ाई के लिए समय निकालकर पढ़ाई एवं खेल में आगे रहने के लिए प्रेरित किया। कहा कि केवल पढ़ाई अकेले एवं खेल अकेले से काम नहीं चलेगा। खेल में रहने से शारीरिक रुप से स्वस्थ्य होने के के कारण आपका सभी क्षेत्रों में विकास होगा। जिससे खिलाड़ी अपने क्षेत्र के साथ-साथ देश का नाम भी रोशन कर सकता है। खेल विभाग की ओर से जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी ने स्मृति के रुप में मोमेंटो भेंट किया। सभी शासकीय खेल प्रशिक्षक व शासकीय सहयोगियों को टी-शर्ट एवं सफेद कैप प्रदाय की गई तथा अशासकीय खेल प्रशिक्षकों को ट्रेकसूट तथा खिलाडिय़ों के लिए प्रमाण पत्र प्रदाय किए गए। समापन कार्यक्रम में एमके नेमा सचिव जिला फुटबाल संघ सिवनी, खेल और युवा कल्याण विभाग के नारायण सिंह बिसेन, पीटीआई देेवेन्द्र सिंह ठाकुर सहित अन्य का सहयोग रहा।