21 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सिवनी

संघर्ष करने से मिलती है सफलता, महिलाओं को किया प्रेरित

महिला सम्मान कार्यक्रम साईं ट्रस्ट लखनादौन ने किया

Google source verification

सिवनी. महिलाओं के सम्मान में महिला सम्मेलन का आयोजन लखनादौन में किया गया। जिसमें लखनादौन विधानसभा क्षेत्र की महिलाओं की उपस्थिति रही। स्थानीय लॉन में यह कार्यक्रम किया गया। आयोजन में मुख्य रूप से कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त महिला बाल विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा, मिसेस इंडिया अमृता कौर, ओम फाउंडेशन दिल्ली से रश्मि मल्होत्रा की उपस्थिति रही।
महिला सम्मान समारोह में अमृता कौर ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा यह मिसेस इंडिया का खिताब मुझे ऐसे ही नहीं मिला है, इसके लिए मुझे संघर्ष करना पड़ा है। शादी होने के बाद मैंने यह उपलब्धि हासिल की है। आज की महिलाएं पुरुषों से कहीं पीछे नहीं हैं, भारत की महिलाएं पुरुषों के कदम से कदम मिलाकर साथ दे रहे हैं और आगे बढ़ रही हैं।
इस सृष्टि की रचना नारी शक्ति से हुई है। कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त महिला बाल विकास निगम की अध्यक्ष अमिता चपरा ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि मध्यप्रदेश शासन ने महिलाओं के उत्थान के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई जा रही हैं। समूह का गठन करके मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना एवं विभिन्न प्रकार की योजना के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण किया जा रहा है। दिल्ली से आईं रश्मि मल्होत्रा ने महिलाओं को सशक्त बनने प्रेरित किया। गोंडवाना गायिका प्रियांशु भलावी ने मंच में अपनी प्रस्तुति दी। कार्यक्रम के संरक्षक विजय उईके ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित किया।
साईं ट्रस्ट सेवा समिति लखनादौन के तत्वधान में उपस्थित महिलाओं को सम्मानित किया गया। महिला रामायण मंडल, सब्जी विक्रेता, सब्जी व अन्य चिल्लर सामग्री विके्रता गृहिणी और अन्य प्रकार से काम करके अपने परिवार का लालन-पालन पोषण करने वाली महिलाओं को समिति के मंच से सम्मानित किया गया। मिसेस इंडिया के साथ सेल्फी लेने वालों की भारी भीड़ रही। आयोजन में नीता पटेरिया, शशि ठाकुर, जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डेहरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष पार्वती डुमारी उईके, नगर पंचायत अध्यक्ष मीना गोल्हानी, नगर परिषद उपाध्यक्ष विजूषा प्रदीप राजपूत, मंजू किशन साहू, साईं ट्रस्ट लखनादौन की अध्यक्ष ममता शर्मा एवं समिति की सभी महिलाएं उपस्थित रहीं।