4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शहडोल

Video Story – गुरुद्वारे में सजा कीर्तन दरबार, लोगों ने टेका माथा, अरदास के बाद बंटा लंगर

वैशाखी पर्व पर गुरुद्वारे में हुए विविध कार्यक्रम

Google source verification

शहडोल. खालसा साजना दिवस वैशाखी पर्व को लेकर विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए। अखंड पाठ साहिब के साथ ही सुबह शाम कीर्तन दरबार सजाए गए। शनिवार को सुबह से ही सिक्ख समाज के लोग गुरुद्वारा पहुंच माथा टेक कीर्तन दरबार में शामिल हुए। दोपहर में कीर्तन दरबार समापन के बाद लंगर का वितरण किया गया। उल्लेखनीय है कि वैशाखी पर्व को लेकर दो दिन पहले 11 अप्रेल से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ साहिब का शुभारंभ हो गया था। साथ विशेष रूप से रागी जत्था ज्ञानी गुरविंदर सिंह को रुद्रपुर से बुलाया गया था जो कि अपनी टीम के साथ गुरुद्वारे में सुबह शाम कीर्तन दरबार सजा रहे थे। शनिवार की सुबह गुरु ग्रंथ साहिब के अखंड पाठ की समाप्ति हुई। इसके बाद गुरु घर के हजूरी रागी ज्ञानी धर्म सिंह ने कीर्तन किया। ज्ञानी धर्म सिंह के कीर्तन के बाद रुद्रपुर से आए रागी जत्थे के ज्ञानी गुरविंदर सिंह अपने साथियों के साथ कीर्तन दरबार सजाया। दोपहर 1 बजे से 1.30 तक बच्चों के द्वारा कीर्तन किया गया। बच्चों के कीर्तन के बाद दोपहर 1.30 बजे अरदास के बाद गुरु का लंगर बांटा गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने गुरु का लंगर चखा।