10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शाजापुर
video story : शाजापुर में शाह की सभा का टेंट उखड़ा, मची अफरा-तफरी
Play video

video story : शाजापुर में शाह की सभा का टेंट उखड़ा, मची अफरा-तफरी

अमित शाह की सभा बापू की कुटिया के समीप आयोजित थी, यहां लगाया टेंट अचानक तेज हवा चलने के कारण उखड़ गया।

Google source verification

शाजापुर। शहर में गुरुवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह की सभा बापू की कुटिया के समीप आयोजित थी, यहां लगाया टेंट अचानक तेज हवा चलने के कारण उखड़ गया। जैसे ही यह घटना घटी, कार्यकर्ताओं और लोगों में अफरा-तफरी मच गई। यह टेट वीवीआईपी और मीडिया के लिए लगाए गए थे। टेंट का एक तरफ का हिस्सा तेज हवा के कारण उखड़ गया। हालांकि किसी तरह का नुकसान नहीं हुआ। कार्यकर्ता और कर्मचारी टेंट ठीक करने में जुट गए। इसी तरह सभा में शामिल होने पहुंचे कार्यकर्ताओं के लिए मंगाए गए भोजन के पैकेट पर फफूंद नजर आई। दूरदराज से आए कार्यकर्ताओं ने पैकेट खोले तो उसमें बदबू आ रही थी, वहीं सब्जी में फफूंद भी देखी गई।