29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शी लीड्स
Rihanna:- बेटे की रगों में बहता है मलेशिया का खून
Play video

Rihanna:- बेटे की रगों में बहता है मलेशिया का खून

Rihanna:- बेटे की रगों में बहता है मलेशिया का खून
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mahima Soni

•

Updated: 23 Jul 2019, 2:45 PM IST

Rihanna:- मलेशिया के केलातन के पूर्व राजा सुल्तान मुहम्मद फिफ्थ (Sultan Muhammad V of Kelantan) और रूसी मॉडल व पूर्व मिस मास्को रिहाना ओकसाना वोवोदीना (Russian beauty queen ) का तलाक हो गया है। यह तलाक इसलिए भी सुर्खियों में आया था क्योंकि ये शादी ही काफी चर्चा में रही थी। और कुछ ही महीनों अब प्यार का यह सफर तलाक पर आकर खत्म हुआ। इस शादी के लिए केलातन के पूर्व राजा सुल्तान मुहम्मद फिफ्थ (Sultan Muhammad V of Kelantan) ने जहां राजगद्दी छोड़ दी थी, वहीं पूर्व मिस मास्को रिहाना (Rihanna) ओकसाना वोवोदीना ने अपना धर्म बदल लिया था। लेकिन बेटे के जन्म के कुछ ही दिन बाद सुल्तान ने रिहाना को तीन तलाक दे दिया। हालांकि पहले इस तलाक की वजह सामने नहीं आई थी, लेकिन अब सुल्तान के वकील ने इसकी हैरान कर देने वाली वजह बताई है। दरअसल, सुल्तान को शक है कि वो रिहाना के बेटे के बायोलॉजिकल पिता नहीं हैं। सुल्तान मुहम्मद के वकील कोह टिएन ने कहना है कि सुल्तान मुहम्मद का मानना है कि वो बच्चे के पिता नहीं हैं और इसीलिए उन्होंने रिहाना को तलाक दिया है। उधर, तलाक की वजह सामने आने के बाद रिहाना ने सोशल मीडिया पर अपनी और अपने बेटे की दो तस्वीरें शेयर कर एक भावुक पोस्ट लिखी है