14 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

शी लीड्स

पर्वतारोही पति का शव देख बदहवास हुई पत्नी

नंदा देवी पर्वत पर आए बर्फीले तूफान में फंस कर मारे गए सात पर्वतारोहियों के शव सेना की मदद से रेस्क्यू किए गए। इन्हीं में से एक थे अल्मोड़ा जिले के लक्ष्मेश्वर निवासी गाइड चेतन पांडे। अन्य सभी विदेशी पर्वतारोही थे। बीते दिन जब चेतन का शव हवाई मार्ग से हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर लाया गया तो उसे देख उनकी पत्नी मानसी टूट गईं। मानसी ने पति के पैर छुए और फूट-फूटकर रोईं। वे चेतन को आखिरी बार देखना चाहती थीं, लेकिन शव पैक होने के कारण ऐसा भी नहीं हो सका। आपको बता दें चेतन के साथ विदेशी पर्वतारोही जून में नंदा देवी बेस कैंप गए थे। बर्फीले तूफान की चपेट में आने से सात विदेशियों सहित चेतन की मौत हो गई। छह लोगों के साथ चेतन का शव हवाई मार्ग से हल्द्वानी आर्मी हैलीपैड पर लाया गया। बताया जा रहा है कि गाइड चेतन पांडे के सिर और सीने में गंभीर चोट लगी थी। डॉक्टर्स के अनुसार बर्फीले तूफान के बीच गिरने से ये चोटें लगी हैं।

Google source verification

जयपुर

image

Mahima Soni

Jul 06, 2019