29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शी लीड्स
बदायूं में नवविवाहित जोड़ों ने  पुलिस सुरक्षा की मांग की
Play video

बदायूं में नवविवाहित जोड़ों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की

muradabadबदायूं में नवविवाहित जोड़ों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Mahima Soni

•

Updated: 29 Jul 2019, 2:50 PM IST

साक्षी-अजितेश को आप भूले नहीं होंगे… मामले में अपनी मर्जी से शादी के बाद दोनों ने पुलिस सुरक्षा की मांग की थी… ये मामला काफी सुर्खियों में रहा… इन दोनों ने अपने ही परिजनों से अपनी जान को खतरा बताया था… इसी तरह अब दो और दंपतियों ने पुलिस सुरक्षामांगी है… साक्षी-अजितेश की तरह मुरादाबाद और बदायूं में नवविवाहित जोड़ों ने परिजनों से जान को खतरा बताते हुए वीडियो वायरल कर पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है… मुरादाबाद के वीडियो में दुल्हन यह कहते हुए दिख रही है कि उसने अपनी मर्जी से शादी की, लेकिन उसका परिवार अब उन दोनों के साथ ही पति के परिवार को भी धमकी दे रहा है. दुल्हन ने पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है.मुरादाबाद के पुलिस अधीक्षक (नगर) अंकित मित्तल ने इस संबंध में कहा कि युवती के पिता ने उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया था. इसी तरह का एक अन्य मामला भी सामने आया है. एक नवविवाहिता ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड कर आरोप लगाया है कि परिजन पति और उसके परिजनों को धमकी दे रहे हैं. इस संबंध में बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक त्रिपाठी ने कहा है कि मामले की जांच की जा रही है. पुलिस इस जोड़े से संपर्क करने की कोशिश कर रही है.