18 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

सीधी

मैं ही अभिमन्यु: पुलिस अधिकारियों ने लगाई मैराथन दौड़ में

जिला मुख्यालय सहित सभी अनुभागों में मैराथन दौड़ का हुआ आयोजन, विविध जागरुकता कार्यक्रम भी हुए

Google source verification

सीधी। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार मैं हूं अभिमन्यु अभियान का जिला मुख्यालय सहित सभी अनुभागो में मैराथन दौड़ का आयोजन किया गया। अभियान के तहत 3 से 12 अक्टूबर तक अभियान के तहत महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण हेतु जागरुकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

मैं हूं अभिमन्यु समाज को जागरूक करने हेतु पुलिस मुख्यालय का एक अभियान है जिसके तहत जिला सीधी में भी पुलिस अधीक्षक डॉ.रविंद्र वर्मा के मार्गदर्शन में मैं हूं अभिमन्यु इस चक्रव्यूह को तोडूंगा, यह अभियान सहयोग, सम्मान, समानता पर आधारित है। इस अभियान में जिले के समस्त नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र वासियों को जागरूक किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य समाज में महिलाओं एवं बालक-बालिकाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों पर नियंत्रण एवं लडके-लड़कियों को समान अवसर प्रदान करना, समाज के हर स्तर पर व्याप्त लिंगभेद को समाप्त करना एवं आज के पुरुष को सभ्य समाज के निर्माण हेतु रुढि़वादी धारणाओं एवं पूर्वाग्रहों के चक्रव्यूह को तोड़ते हुये महिलाओं के विकास व सह-अस्तित्व का सहभागी बनाना है।

इन्होंने की भागीदारी-
इस अभियान के शुभारंभ पर सीधी पुलिस द्वारा मैराथन दौड़ आयोजित करवाई गई। दौड़ में पुलिस विभाग के जवान, खेल विभाग के छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढक़र भागीदारी की। अभियान के दौरान जारी किए गए स्टीकर, पोस्टर्स वितरित किए गए तथा सार्वजानिक स्थान पर चिपकाए गए एवं सभी को आस-पास घटित होने वाले अपराधों के बारे में तत्काल पुलिस को सूचना देने हेतु कहा गया। इसके साथ ही मैं हूँ अभिमन्यु का सेल्फी कट आउट प्वाइंट सभी सार्वजनिक जगहों पर लगाया गया, जहां पर लडक़े सेल्फी लेकर स्वयं अभिमन्यु बनकर समाज में महिलाओ के प्रति सम्मान की भावना जागृत कर रुढ़वादिता का चक्रव्यूह तोड़ेगे।

परेड ग्राउंड से शुरू हुई दौड़, पूरे शहर का लगाया चक्कर-
मैराथन दौड़ पुलिस परेड ग्राउंड से प्रारंभ हुई। जो मेघदूत पार्क, कलेक्ट्रेट चौक होते हुए वापस पुलिस परेड ग्राउंड में समापन हुआ। मैं हूं अभिमन्यु अभियान के शुभारंभ में आयोजित मैराथन दौड़ कार्यक्रम में उप पुलिस अधीक्षक गायत्री तिवारी, रक्षित निरीक्षक रक्षित केंद्र सीधी वीरेंद्र कमरे, थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अभिषेक उपाध्याय, थाना प्रभारी यातायात रीता त्रिपाठी, थाना प्रभारी जामोड़ी विशाल शर्मा, थाना प्रभारी महिला थाना मोनिका पांडेय व पुलिस परिवार के बच्चे, खेल विभाग के बच्चे सम्मिलित रहे।